डिप्टी सीएम पद के साथ दुष्यंत ने रखी थी ये मांगें, कल दोपहर बाद होगा शपथ
मोदी सरकार में मंत्री अनुराग ठाकुर दुष्यंत चौटाला को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों के बीच सरकार बनाने को लेकर आपसी सहमति की बात रखी गई।
हरियाणा में बीजेपी-जजपा गठबंधन सरकार बनने जा रही है, कयासों का दौर अब समाप्त हो चुका है, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दुष्यंत चौटाला के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर तस्वीर साफ कर दी है, उन्होने कहा कि हरियाणा के लोगों के बहुमत को मानते हुए बीजेपी और जेजेपी ने तय किया है, कि दोनों पार्टियां मिलकर प्रदेश में सरकार बनाएगी, राज्य में बीजेपी की सीएम होगा, जबकि डिप्टी सीएम का पद जेजेपी के पास होगा।दुष्यंत ने की मुलाकात
मोदी सरकार में मंत्री अनुराग ठाकुर दुष्यंत चौटाला को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों के बीच सरकार बनाने को लेकर आपसी सहमति की बात रखी गई,
दुष्यंत ने डिप्टी सीएम की कुर्सी के साथ तीन मंत्री पद की भी मांग की है। इसके साथ ही उन्होने कहा कि सरकारी नौकरियों में 75 फीसदी हरियाणा के युवाओं को आरक्षण मिले, उन्होने साफ कहा कि जो भी हमारी पार्टी ने जनता से वादे किये हैं, उसे सरकार के एजेंडे में शामिल किया जाए, जिसके बाद सहमति बनने पर प्रेस कांफ्रेंस में समर्थन का ऐलान कर दिया गया।
स्पष्ट बहुमत नहीं
आपको बता दें कि हरियाणा की जनता ने जनादेश में किसी भी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं दिया है, रुझानों के दौरान ही पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने जेजेपी समेत तमाम निर्दलीय विधायकों को सरकार बनाने के लिये आमंत्रित किया था,
उन्होने पूरे मान-सम्मान का आश्वासन भी दिया था, आखिरी नतीजों में बीजेपी 40, कांग्रेस 31 और जेजेपी को 10 सीटें मिली है।
अमित शाह के साथ प्रेस कांफ्रेंस
स्पष्ट बहुमत ना मिलने के बाद सरकार बनाने के लिये जोर आजमाइश शुरु हो गई, दुष्यंत चौटाला को मनाने के लिये बीजेपी-कांग्रेस ने कवायद शुरु की, हालांकि तब दुष्यंत पत्ते नहीं खोल रहे थे,
मीडिया के पूछने पर उन्होने कहा था कि कोई भी फैसला विधायक दल की मीटिंग के बाद लिया जाएगा, इसके बाद वो शुक्रवार को अपने पिता अजय चौटाला से मिलने तिहाड़ जेल पहुंचे, फिर शाम को अमित शाह से मिलकर समर्थन का ऐलान कर दिया।


