दुष्यंत चौटाला ही नहीं पत्नी मेघना भी हैं खास शख्सियत

वैसे तो मेघना का पैतृक गांव झज्जर जिले के गोच्छी में पड़ता है, लेकिन जब मेघना का जन्म हुआ था, तो उनके पिता की तैनाती गुरुग्राम में थी, इसलिये उनका जन्मस्थान गुरुग्राम रहा।

इन दिनों हरियाणा की सियासत में दुष्यंत चौटाला का नाम सुर्खियों में है, बीती शाम ही उन्होने बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया,
इसके साथ ही अमित शाह ने साझा प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि हरियाणा के जनादेश का सम्मान करते हुए बीजेपी और जेजेपी मिलकर सरकार बनाएगी, सीएम पद बीजेपी के पास और डिप्टी सीएम पद जेजेपी को मिलेगा। खैर आज हम दुष्यंत की पर्सनल लाइफ के बारे में आपको बताएंगे।

मेघना से शादी 
सबसे कम उम्र में सांसद बनने का रिकॉर्ड बनाने वाले दुष्यंत चौटाला की शादी दो साल पहले 18 अप्रैल 2017 को मेघना अहलावत से हुई थी,
दोनों ने गुरुग्राम के एंबियंस आईलैंड होटल में घर वालों की मौजूदगी में सात फेरे लिये थे, मेघना आईपीएस अधिकारी परमजीत सिंह अहलावत की बेटी हैं।

हरियाणा की रहने वाली
वैसे तो मेघना का पैतृक गांव झज्जर जिले के गोच्छी में पड़ता है, लेकिन जब मेघना का जन्म हुआ था, तो उनके पिता की तैनाती गुरुग्राम में थी, इसलिये उनका जन्मस्थान गुरुग्राम रहा।
इसके बाद मेघना ने दिल्ली के वसंतकुंज से स्थित एक नामी स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी की, फिर दिल्ली के मैत्रेयी कॉलेजी से स्नातक करने के बाद एमबीए करने मसूरी चली गई।

शहर में पली बढी है
भले मेघना चौटाला की स्कूलिंग और कॉलेज दिल्ली से हुई हो, वो गांव के परिवेश से दूर शहर में पली बढी हो, लेकिन मेघना गांव के लोक-लाज और लिहाज को अच्छी तरह से समझती हैं,
उनके ससुराल पक्ष का हरियाणा की राजनीति में अच्छा दबदबा रहा है, इस बार भी वोट देने के लिये मेघना पति के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर बूथ पर पहुंची थी।