मेरे साथ सोना चाहता था डायरेक्टर, बिग बॉस कंटेेस्टेंट का कास्टिंग काउच पर बड़ा खुलासा

एली अवराम ने बताया कि मुझे वजन कम करने को कहा गया, मेरी हाइट कम है, मुझे मेरे दांतों के बारे में भी बोला गया।

बॉलीवुड में मीटू अभियान की शुरुआत तनुश्री दत्ता ने किया था, इसके बाद कई एक्ट्रेस ने सामने आकर अपनी आपबीती सुनाई, बीते दिनों जरीन खान और सुरवीन चावला ने कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया था, अब इस सूची में बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट एली अबराम का भी नाम जुड़ गया है, एली ने बताया कि कैसे शुरुआती दिनों में उनके साथ बदसलूकी की गई।

इंटरव्यू में खुलासा 
पिंकविला को दिये इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम ने बताया कि अपने स्ट्रगल के दिनों जब भी वो फिल्म निर्देशकों से मिलती थीं,
तो कुछ लोग उनसे अजीब तरीके से हाथ मिलाया करते थे, जब उन्हें किसी दोस्त ने इस बात का मतलब बताया, तो वो हैरान रह गई।

हथेली पर स्क्रैच
एक्ट्रेस ने बताया कि मैं दो डायरेक्टर्स से मिली, उन्होने मुझसे हाथ मिलाते समय मेरी हथेली पर अपनी उंगली से स्क्रैच कर दिया, मैंने जब अपने दोस्त से इसका कारण पूछा,
तो मैं सुनकर हैरान रह गई, उसने बताया कि इसका मतलब था कि डायरेक्टर मेरे साथ सोना चाहता था।

मुझसे नहीं हो पाएगा
एली अवराम ने बताया कि मुझे वजन कम करने को कहा गया, मेरी हाइट कम है, मुझे मेरे दांतों के बारे में भी बोला गया, एक लड़की ने मुझसे कहा कि मैं एक्टर नहीं बन सकती क्योंकि मेरी हाइट कम है,
मैंने उन्हें इग्नोर किया, इंडिया में रहने के दो महीने के अंदर ही मुझे लगने लगा, कि शायद मुझसे ये नहीं हो पाएगा।