आपत्तिजनक हालत में मिले थे युवक-युवती, घर वालों ने लिया बड़ा फैसला, हो रही खूब चर्चा
भले दोनों के घर वालों ने रिश्ता खत्म किया हो, लेकिन युवक-युवती के बीच ना सिर्फ बातचीत जारी रहा, बल्कि दोनों आपस में मिलते भी रहे।
दिल्ली से नटे नोएडा में एक युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में पकड़े गये, जिसके बाद दोनों का निकाह करवा दिया गया, आपको बता दें कि इससे पहले युवती के घर वालों ने युवक पर बलात्कार का आरोप लगाया था, हालांकि फिर बाद में दोनों के घर वाले ने समझौता कर लिया, पुलिस की मौजूदगी में समझौता पत्र पर हस्ताक्षर के बाद मामला रफा-दफा कर दिया गया।निकाह पहले तय हुआ था
ये मामला नोएडा के दनकौर का है, जहां पर कुछ समय पहले इस युवक-युवती के घर वालों ने निकाह की बात चलाई थी, जिसके बाद दोनों में फोन के जरिये बातचीत होने लगी,
दोनों छुप-छुप कर मिलने भी लगे, हालांकि किन्ही वजहों से दोनों परिवारों में रिश्ता जम नहीं पाया, जिसके बाद दोनों ने रिश्ता तोड़ दूसरी जगह बातचीत चलानी शुरु की।
युवक-युवती मिलते रहे
भले दोनों के घर वालों ने रिश्ता खत्म किया हो, लेकिन युवक-युवती के बीच ना सिर्फ बातचीत जारी रहा, बल्कि दोनों आपस में मिलते भी रहे, बुधवार देर रात युवक लड़की से मिलने पहुंचे,
वो लड़की के साथ उसके कमरे में था, तभी घर के किसी सदस्य ने उसे आपत्तिजनक हालत में देख लिया, जिसके बाद दोनों को कमरे में बंद कर दिया गया।
बलात्कार का आरोप
युवती के घर वालों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया, युवती के घर वालों ने युवक के खिलाफ घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया,
तब तक युवक के घर वाले भी थाने पहुंच गये, जिसके बाद दोनों पक्षों में बातचीत हुई, दोनों पक्षों ने निकाह का फैसला लिया, जिसके बाद गुरुवार को दोनों का निकाह करवा दिया गया।


