प्यार के लिये महिला ने पति के खिलाफ रची ऐसी साजिश, प्रेमी को भी ले डूबा पति
पति और प्रेमी को डूबता देख खुशबू मदद के लिये चिल्लाने लगी, उसने कुछ राहगीरों को भी इकट्ठा किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
बुरे कर्म का बुरा नतीजा, शायद इसे ही कहा जाता है, प्रेमी संग जीवन गुजारने की चाह में एक महिला ने पति की हत्या की साजिश रची थी, लेकिन किस्मत ने ऐसा खेल खेला कि पति और प्रेमी दोनों की मौत हो गई, और महिला हत्या के आरोप में जेल पहुंच गई, पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है, जो हैरान करने वाला है।पति और प्रेमी की मौत
गुजरात पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को सूरत के वारिआव रोड पर कोसल कंतारा गांव के पास स्थित झील में डूबकर खुशबू पटेल के पति कमल (35 साल) और तुषार पटेल (28 साल) की मौत हो गई,
बताया जा रहा है कि खुशबू तुषार के साथ जिंदगी बिताना चाहती थी।
बहाने से पति को झील के किनारे रोका
साजिश के मुताबिक एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका खुशबू पटेल ने अपने इलेक्ट्रिशन पति से कहा कि वो झील किनारे आ जाएं, फिर वहां से वरिआव गांव जाकर बेटी को ले आए,
वहां पहुंचने के बाद खुशबू ने अपने पति को झील के किनारे रुकने को कहा और खुद शौच के बहाने दूर चली गई।
पति ने पकड़ लिया प्रेमी का कॉलर
पुलिस के अनुसार कमल ने जैसे ही अपनी बाइक रोकी, तुषार ने कमल पर हमला कर दिया, तुषार ने कमल को झील में धक्का दे दिया, लेकिन कमल ने तुषार की कॉलर पकड़ ली और उसे भी झील में खींच लिया,
पानी में भी दोनों एक-दूसरे को मारने की कोशिश करने लगे और दोनों ही डूबकर मर गये।
महिला मदद मांगती रही
पति और प्रेमी को डूबता देख खुशबू मदद के लिये चिल्लाने लगी, उसने कुछ राहगीरों को भी इकट्ठा किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, पुलिस जांच में पता चला कि तुषार एक प्राइवेट बैंक में चपरासी थी, तुषार और खुशबू की मुलाकात करीब डेढ साल पबले एक सेमिनार में हुई थी,
जहां सरकारी नौकरी के लिये दोनों पहुंचे थे, पढाई-लिखाई के सिलसिले में होने वाली मुलाकातें प्यार में बदल गई, कमल को 4 महीने पहले पता चला, तो खुशबू ने उससे तलाक मांग लिया, लेकिन कमल ने पत्नी को तलाक देने से मना कर दिया, जिसके बाद उसे रास्ते से हटाने के लिये साजिश रची गई।
एक महीने पहले भी की थी कोशिश
पुलिस ने बताया कि खुशबू तुषार के साथ ही रहना चाहती थी, इसलिये उसने कमल की हत्या करने की योजना बनाई, इन दोनों ने करीब 1 महीने पहले भी इसी तरह कमल को मारने की कोशिश की थी,
खुशबू किसी बहाने से कमल को झील के किनारे ले गई थी, लेकिन तुषार को आने में देर हो गई, जिसकी वजह से योजना नाकाम हो गई।




