बड़ी फिल्मी है इंजीनियरिंग छोड़ गेंदबाज बनने वाले जहीर खान की लव लाइफ, सीडी की वजह से हुई शादी

जहीर खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सागारिका घाटगे से शादी की है, हालांकि दोनों की शादी आसान नहीं थी।

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान आज 41 साल के हो गये हैं, 1978 में महाराष्ट्र में पैदा हुए जहीर खान ने गेंदबाजी में कई रिकॉर्ड अपने नाम किया, हालांकि जहीर शुरुआत में क्रिकेटर नहीं बल्कि इंजीनियर बनना चाहते थे, उन्होने बीटेक में एडमिशन भी ले लिया था, लेकिन क्रिकेट के प्रति उनकी दीवानगी को देखते हुए उनके पिता ने कहा, कि बेटा देश में इंजीनियर बहुत है, तुम क्रिकेटर बनो।

एक्ट्रेस से शादी 
जहीर खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सागारिका घाटगे से शादी की है, हालांकि दोनों की शादी आसान नहीं थी, क्योंकि जहीर और सागारिका को इस शादी के लिये अपने-अपने घर वालों को मनाना पड़ा,
सागारिका के एक्ट्रेस होने की वजह से जहीर के मां-बाप शादी के लिये राजी नहीं थे।

फिल्मी है प्रेम कहानी
तेज गेंदबाज ने अपनी लव लाइफ को काफी सीक्रेट रखा था, लोगों को उनकी दोनों के अफेयर की जानकारी तब लगी, जब दोनों युवराज सिंह की शादी में हाथों में हाथ डाले पहुंचे,
तब पता चला कि जहीर चक दे गर्ल एक्ट्रेस सागारिका को डेट कर रहे हैं, हालांकि जब दोनों की शादी की बात आई, तो एक सीडी ने अहम रोल निभाया था।

सीडी की कहानी 
रिपोर्ट के अनुसार जब जहीर खान के घर वालों को पता चला कि सागारिका फिल्मों में काम करती हैं, तो वो शादी के लिये राजी नहीं हो रहे थे, जहीर के काफी समझाने पर घर वालों ने चक दे इंडिया की सीडी मंगवाई,
फिर पूरी फिल्म देखने के बाद उन्होने शादी को लेकर हां कर दिया। अगर जहीर के इंटरनेशनल करियर की बात करें, तो उन्होने 92 टेस्ट मैचों में 311 और 200 वनडे मैचों में 282 विकेट हासिल किये हैं।