कई हिट फिल्में देने वाली सनी देओल की एक्ट्रेस ने इस वजह से छोड़ा था फिल्म इंडस्ट्री, कुमार सानू का तलाक होते-होते बचा था

मीनाक्षी और कुमार सानू एक-दूसरे के प्यार में पागल थे, लेकिन बात तब बढ गई, जब कुमार सानू की पत्नी ने उनसे तलाक लेने का फैसला लिया।

अस्सी के आखिरी और नब्बे के शुरुआती दशक में फिल्मी परदे पर राज करने वाली मीनाक्षी शेषाद्रि ने 1983 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, उन्होने कई हिट फिल्मों में काम किया और कई अवॉर्ड्स जीते, लोग ना सिर्फ मीनाक्षी की खूबसूरती बल्कि उनकी एक्टिंग और हाव-भाव के भी दिवाने थे, मीनाक्षी का नाम प्लेबैक सिंगर कुमार सानू के साथ जोड़ा जाता था, आइये कुमार सानू के जन्मदिन पर आपको बताते हैं कि कैसे इस प्रेम कहानी का अंत हुआ।

कई ब्लॉकबस्टर फिल्में
ये मीनाक्षी शेषाद्रि के जबरदस्त एक्टिंग का ही जलवा था, कि उन्हें दामिनी जैसा दमदार रोल मिला, इसके अलावा हीरो, घायल और घातक जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में भी उन्होने काम किया,
ये फिल्में एक्ट्रेस के करियर में मील का पत्थर साबित हुई।

कुमार सानू से नजदीकियां
कहा जाता है कि मीनाक्षी और कुमार सानू एक-दूसरे के प्यार में पागल थे, लेकिन बात तब बढ गई, जब कुमार सानू की पत्नी ने उनसे तलाक लेने का फैसला लिया,
वो इसके लिये एक्ट्रेस को जिम्मेदार बता रही थी, हालांकि मीनाक्षी ने इस पर चुप्पी साधे रखी, जिससे अफवाहों को और बल मिलता रहा, कहा गया कि उनकी वजह से ही कुमार सानू का तलाक होने जा रहा है।

सानू ने किया सब ठीक
हालांकि बाद में स्टार सिंगर कुमार सानू ने अपनी घरेलू जिंदगी को ठीक किया, और मीनाक्षी ने इस पर कोई सफाई नहीं दी, मीनाक्षी ने अचानक ही फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया,

साल 1997 में उन्होने एक इंवेस्टमेंट बैंकर से शादी कर ली और घर बसा लिया।

यूएस शिफ्ट हो गई
उनकी आखिरी फिल्म 1996 में रिलीज हुई घातक थी, शादी के बाद उन्होने फिल्म इंडस्ट्री छोड़  दिया, अब मीनाक्षी अपने पति और बच्चों के साथ यूएस में रहती है,
वहीं डांस सिखाती है, उनका खुद का एक डांस इंस्टीट्यूट भी है, ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर हुए उन्हें करीब 23 साल हो चुके हैं।