धर्मेन्द्र की पहली पत्नी को लेकर हेमा मालिनी का बड़ा खुलासा, मैं नहीं चाहती थी कि...

हेमा मालिनी अकसर अपने निजी जिंदगी पर बात करने से बचती नजर आती हैं, लेकिन इस बार हेमा ने अपने निजी जीवन के बारे में खुलकर बात की है।

बॉलीवुड के स्टार एक्टर धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी की जोड़ी आज भी हिट है, दोनों के बीच बेशुमार प्यार जगजाहिर है, लेकिन क्या आपको पता है कि दोनों के प्यार और शादी का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था, हेमा धर्मेन्द्र की दूसरी पत्नी हैं, ऐसे में पहली बार ड्रीम गर्ल ने धर्मेन्द्र संग रिश्ते और उनकी पहली पत्नी के बारे में खुलकर बात की है।

निजी जीवन पर खुलकर बात
हेमा मालिनी अकसर अपने निजी जिंदगी पर बात करने से बचती नजर आती हैं, लेकिन इस बार हेमा ने अपने निजी जीवन के बारे में खुलकर बात की है,
फिल्म क्रिटिक और पत्रकार सुभाष के झा से बातचीत में उन्होने धर्मेन्द्र की पहली पत्नी के बारे में भी बात की।

मेरे लिये बने हैं
अपने पति के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि जब मैंने पहली बार धरम जी को देखा था, तभी मुझे एहसास हो गया था कि वो सिर्फ मेरे लिये बने हैं,
मैंने उनके साथ अपना पूरा जीवन बिताने का फैसला लिया, डेंगू से हाल ही में रिकवर करने वाले धर्मेन्द्र के बारे में हेमा ने कहा कि धरम जी कहते हैं कि उन्हें पैरों में बहुत दर्द है, मुझे लगता है  कि हम बूढे होते जा रहे हैं, लेकिन हमारा एक-दूसरे पर भरोसा पहले की तरह की बरकरार है।

पहली पत्नी से अलग नहीं किया
धर्मेन्द्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बारे में हेमा मालिनी ने कहा कि मैं नहीं चाहती थी कि हमारी शादी से किसी और को दुख पहुंचे,
उनकी पहली पत्नी और बच्चों ने कभी अपनी जिंदगी में मेरा हस्तक्षेप महसूस नहीं किया, मैंने धर्मेन्द्र से शादी की, लेकिन कभी भी उन्हें उनकी पहली पत्नी या बच्चों से अलग नहीं किया।