हर एपिसोड के लिये इतने पैसे लेते हैं कपिल शर्मा, तो कृष्णा और भारती की इतनी है फीस

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
उदित नारायण के एक एपिसोड के लिये 1 करोड़ लेने की बात पर कपिल ने कुछ नहीं कहा, हालांकि कई जगहों पर उनकी फीस को लेकर चर्चाएं शुरु हो गई।

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहा है, इन दिनों अक्षय कुमार के साथ सुबह सात बजे से ही शो की शूटिंग की खूब चर्चा हो रही है, दरअसल अक्षय सुबह जल्दी जग जाते हैं, वो ज्यादातर सुबह जल्दी ही करते हैं, इसलिये कपिल की पूरी टीम को  सुबह ही सारी तैयारियां करनी पड़ी, इस एपिसोड का पहला भाग शनिवार को प्रसारित हुआ, तो सबके चेहरे पर नींद साफ दिखऱ रही थी, यहां तक की चंकी पांडे शूटिंग के लिये सोए ही नहीं, इससे पहले शो में प्लेबैक सिंगर उदित नारायण सपरिवार आये थे, उदित के शो में आते ही उनकी वो बात फिर से लोगों के जेहन में आ गई, जिसमें उन्होने कपिल की फीस की लेकर चर्चा छेड़ दी थी।

एक-एक करोड़ लेते हैं
उदित नारायण पहले भी कपिल शर्मा शो में आ चुके हैं, जब वो पहले आये थे, तो कपिल ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उदित  जी की आवाज जितनी प्यारी है,
उनका चेहरा उससे भी ज्यादा मासूम है, उनके चेहरे को देखकर लगता है, कि उन्होने आजतक  किसी का एक भी पैसा नहीं मारा है, लेकिन उनके पैसे सबने मार लिये हैं, जवाब में उदित नारायण ने कहा कि आपके लिये तो कोई स्ट्रगल नहीं है, सुना है आप आजकल एक-एक एपिसोड के एक-एक करोड़ रुपये लेते हैं।

कपिल ने क्या कहा 
उदित नारायण के एक एपिसोड के लिये 1 करोड़ लेने की बात पर कपिल ने कुछ नहीं कहा, हालांकि कई जगहों पर उनकी फीस को लेकर चर्चाएं शुरु हो गई,
पहले भी कपिल इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देकर सुर्खियां बटोर चुके हैं, यहां तक की अक्षय़ कुमार ने भी उनके शो में कपिल की कमाई को लेकर कहा था कि उनकी तुलना में कपिल की भी कमाई कम नहीं है, वो बहुत ज्यादा टैक्स चुका रहे हैं।

लाखों का नुकसान
द कपिल शर्मा शो से जुड़े कलाकारों की फीस को लेकर दैनिक भास्कर विस्तृत खबर प्रकाशित कर चुका है, रिपोर्ट के अनुसार कपिल के शो बंद हो जाने की वजह से उन्हें करोड़ों का नुकसान सहना पड़ा, असल में कपिल हर एपिसोड के 60 से 70 लाख रुपये लेते हैं।
लेकिन शो जब बंद होने के बाद दोबारा शुरु हुई, तो सबसे ज्यादा नुकसान कपिल को हुई, उनकी फीस घटाकर 15-20 लाख रुपये कर दी गई, द कपिल शर्मा शो की टीआरपी अपने चरम पर थी, बड़े से बड़ा सितारा इस शो में आना चाहता था, लेकिन जब शो बंद हुआ, फिर कपिल की तबियत और निजी कारणों की वजह से ये शो बंद हुआ, फिर फैमिली टाइम विद कपिल बुरी तरह फ्लॉप रहा, इसका सीधा असर कपिल की फीस पर पड़ा, शो के प्रोड्यूसर सलमान खान ने उनका साथ दिया और शो में पैसे लगाये।

कृष्णा और भारती की फीस भी कम नहीं
रिपोर्ट के अनुसार कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह पर प्रति एपिसोड 10 लाख रुपये लेती है, शो के प्रोड्यूसर सलमान खान के बनने के बाद इसमें कुछ बदलाव भी किये गये हैं,
भले टीआरपी में ये शो शीर्ष पर नहीं पहुंच पा रहा हो, लेकिन धीरे-धीरे कपिल का शो अपनी जगह बना रहा है।