इस आईपीएल टीम ने अनिल कुंबले को बनाया मुख्य कोच, क्या बदल पाएंगे किस्मत

अनिल कुंबले की टीम में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जॉर्ज बेली बल्लेबाजी कोच, पूर्व भारतीय स्पिनर सुनील जोशी अस्सिटेंट कोच तो जोंटी रोड्स को फील्डिंग कोच बनाये जाने की खबर है।

आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब ने टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और कोच अनिल कुंबले को मुख्य कोच नियुक्त किया है, वो टीम के क्रिकेट से जुड़े सभी मामलों के काम को देखेंगे, टीम की सहमालिक मोहित बर्मन ने कुंबले को कोच बनाये जाने की पुष्टि की है, उनकी नियुक्ति माइक हेसन के इस्तीफे की वजह से हुई है, हेसन ने कुछ महीने पहले ही कोच से इस्तीफा दिया था, वर्तमान में सभी टीमों में केवल पंजाब ही ऐसी टीम है, जिसके कोच भारतीय हैं।

ये दिग्गज होंगे सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा 
अनिल कुंबले की टीम में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जॉर्ज बेली बल्लेबाजी कोच, पूर्व भारतीय स्पिनर सुनील जोशी अस्सिटेंट कोच तो जोंटी रोड्स को फील्डिंग कोच बनाये जाने की खबर है,
इनके अलावा वेस्टइंडीज के  दिग्गज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श को गेंदबाजी कोच बनाये जाने की चर्चा है।

5 साल में पांचवा कोच
किंग्स इलेवन पंजाब का प्रदर्शन आईपीएल में कुछ खास नहीं रहा है, ये टीम अभी तक एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है, पिछले 5 साल में 5 कोच बदले जा चुके हैं,

कुंबले से पहले संजय बांगड़, वीरेन्द्र सहवाग, ब्रेड हॉज और माइक हेसन को कोच नियुक्त किया गया था, लेकिन कोई भी टीम की किस्मत नहीं बदल सके, 2015 और 2016 में तो ये टीम अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रही, पिछले तीन सीजन में टीम पांचवें, सातवें और छठे स्थान पर रही है, 2014 में टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन केकेआर ने उन्हें हरा दिया था, इससे पहले 2008 में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

टीम इंडिया के कोच
अनिल कुंबले अपने अनुशासन के लिये जाने जाते हैं, वो टीम इंडिया के भी 2016-17 में कोच रह चुके हैं, टीम ने उनकी कोचिंग में शानदार प्रदर्शन किया था,
आईपीएल में वो आरसीबी के मेंटर रह चुके हैं, यही भूमिका उन्होने मुंबई इंडियंस के साथ भी निभाया था, 2015 आईपीएल के बाद उन्होने ये पद छोड़ दिया था, अब चार साल बाद दोबारा आईपीएल में लौट रहे हैं।

अश्विन की किस्मत का फैसला 
दूसरी ओर पंजाब के कप्तान आर अश्विन की किस्मत का फैसला 19 अक्टूबर को होगा, कहा जा रहा है कि पंजाब की टीम अश्विन को दिल्ली कैपिटल्स को बेचने के लिये बात कर रही है,
अब टीम के सह मालिक मोहित बर्मन का कहना है कि अश्विन पर आखिरी फैसला कुंबले लेंगे।