शादी के लिये बदला था धर्म, करवाचौथ के दिन पत्नी ने उठाया ऐसा कदम, पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस
पूजा के समय पड़ोस की महिलाएं जाह्नवी का इंतजार कर रही थी, जब वो काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली, तो एक महिला उसे बुलाने चली गई।
बीते दिन देश की सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर अपने पति के लंबी आयु की कामना की, शाम को चांद और पति को देखकर व्रत तोड़ा, लेकिन लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर 14 में कुछ ऐसा हुआ कि पुलिस भी हैरान रह गई, दरअसल यहां रहने वाली जाह्नवी उर्फ नाजिया ने फांसी लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की, लेकिन समय पर उसके पड़ोसियों ने देख लिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, फिलहाल नाजिया अस्पताल में भर्ती है और सुरक्षित है।शादी के लिये धर्म बदला
प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि जाह्नवी उर्फ नाजिया मूल रुप से सीतापुर की रहने वाली हैं, नाजिया का इंदिरा नगर सेक्टर 14 निवासी योगेन्द्र जायसवाल से प्रेम संबंध हो गया,
शादी में धर्म बाधक बना, तो नाजिया ने हिंदू धर्म अपना लिया, सात साल पहले दोनों ने घर वालों की इच्छा के खिलाफ प्रेम विवाह किया था।
करवाचौथ का व्रत
पुलिस ने बताया कि गुरुवार को जाह्नवी ने करवाचौथ का निर्जला व्रत रखा था, लेकिन शाम को किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया, जिसके बाद नाराज योगेन्द्र घर से निकल गया,
जाह्नवी ने मोबाइल पर फोन कर कई बार उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वो जवाब ही नहीं दे रहा था, इसी बात से नाराज जाह्नवी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला ही खत्म करने की सोची।
पड़ोसी महिला ने देखा
पूजा के समय पड़ोस की महिलाएं जाह्नवी का इंतजार कर रही थी, जब वो काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली, तो एक महिला उसे बुलाने चली गई, कमरा अंदर से बंद था,
तो दरवाजा खटखटाया, कोई जवाब नहीं मिला, तो खिड़की से झांककर देखा, तो जाह्नवी फांसी का फंदा लगाने की तैयारी कर रही थी, जिसके बाद उसने शोर मचाना शुरु किया, तो आस-पड़़ोस के लोग भी जुट गये, किसी ने पुलिस कंट्रोल रुम में फोन कर दिया।
पुलिस ने बचाया
पड़ोसियों द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर जाह्नवी को फंदे से नीचे उतारा, पुलिस ने बताया कि जाह्नवी अब पूरी तरह से सुरक्षित है,
पुलिस ने देर रात करीब 12.30 बजे उसके पति को भी तलाश कर घर ले आई, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



