वीडियो बनाकर 3 साल तक हवस की शिकार बनाता रहा डॉक्टर, पति की समझदारी से पहुंचा सलाखों के पीछे
महिला के पति ने पत्नी से बात की, फिर समझदारी से काम लेते हुए तुरंत पुलिस से संपर्क किया और मामले की लिखित शिकायत दी।
मुंबई के जोगेश्वरी (पूर्व) इलाके में एक 58 वर्षीय डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, डॉक्टर ने कथित रुप से 27 वर्षीय मरीज महिला का अश्लील वीडियो बना लिया, फिर उसके साथ बार-बार ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा, मुंबई पुलिस के मुताबिक महिला का कहना है कि आरोपी पिछले तीन साल से लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा था।इलाज कराने गई थी
पुलिस के मुताबिक पीड़िता महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वो पहली बार मई 2015 में इलाज कराने के लिये आरोपी डॉक्टर के क्लीनिक पर गई,
डॉक्टर ने इलाज के बहाने उसे एक इंजेक्शन दे दिया, जिससे वो बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने महिला के कपड़े उतार कर मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
तीन साल से कर रहा था दुष्कर्म
वीडियो बनाने के बाद डॉक्टर ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरु किया, वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए वो तीन साल (2018 तक) उसके साथ दुष्कर्म करता रहा,
पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसकी शादी हो गई, शादी के बाद भी आरोपी डॉक्टर पीछा छोड़ने को तैयार नहीं था, वो ब्लैकमेल करता रहा, जब महिला ने डॉक्टर के पास जाने से इंकार कर दिया, तो उसने गुस्से में एक एडल्ट वेबसाइट पर वीडियो पोस्ट कर दिया, जिसके बाद एक दिन महिला के पति ने उस वीडियो को देख लिया।
पुलिस से संपर्क
महिला के पति ने पत्नी से बात की, फिर समझदारी से काम लेते हुए तुरंत पुलिस से संपर्क किया और मामले की लिखित शिकायत दी, जिसके बाद आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,


