इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने हार्दिक पंड्या के लिये लिखी जज्बाती पोस्ट, किया प्यार का इजहार
पिछले दिनों हार्दिक पंड्या और नताशा के बीच अफेयर की खबरें मीडिया में आई थी, दावा किया जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
टीम इंडिया के सुपरस्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने कल अपना 26वां जन्मदिन मनाया, सोशल मीडिया के जरिये कई क्रिकेट और फिल्मी सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी,इनमें एक नाम एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टानकोविच का भी था, सर्बियाई मूल की इस एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पंड्या विश करते हुए जज्बाती पोस्ट लिखा, जिस पर हार्दिक ने भी जवाब दिया, पिछले दोनों दोनों के अफेयर की खबरें भी मीडिया में आई थी, अब इस पोस्ट से नई चर्चा शुरु हो गई है।
नताशा को लेकर गंभीर
आपको बता दें कि पिछले दिनों हार्दिक पंड्या और नताशा के बीच अफेयर की खबरें मीडिया में आई थी, दावा किया जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं,
हार्दिक नताशा को लेकर गंभीर हैं, उन्होने अपने घर वालों की मुलाकात भी नताशा से करवाई थी।
जज्बाती पोस्ट
नताशा ने इंस्टाग्राम पर हार्दिक के लिये जज्बाती पोस्ट लिखा है, उन्होने लिखा है मेरे सबसे अच्छे दोस्त, सबसे मजबूत और खूबसूरत रुहे के लिये, ये साल तुम्हारे लिये काफी उतार चढाव भरा रहा,
कई बेहतरीन और कुछ खराब चीजें हुई, लेकिन इन सबने तुम्हें मजबूत बनाया, तुम हम सभी के लिये एक प्रेरणा हो, तुमने अपने और अपने आसपास के लोगों के लिये जो किया है, उस पर जितना गर्व किया जाए वो कम है।
तुम डटे रहे
मॉडल ने आगे लिखा है कि जो कुछ भी तुम्हारे साथ हुआ, इसके बावजूद तुम डटे रहे, विजेता बनकर इन सबसे निकले, चमकते, हंसते और मजबूत होते रहो, तुम सही रास्ते पर हो,
ध्यान बनाये रखना, मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं, जन्मदिन की बधाई हार्दिक पंड्या, भगवान की मेहर बनी रहे।
कौन है नताशा
मालूम हो कि नताशा चर्चित रैपर बादशाह के हिट गाने डीजे वाले बाबू में नजर आई थी, इसके बाद भी वो कई गानों में दिख चुकी है, नताशा मूल रुप से सर्बिया की रहने वाली हैं,
वो बिग बॉस सीजन-8 का हिस्सा बन चुकी हैं, इसके साथ ही पिछले दिनों नच बलिए में अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ नजर आई थी।




