सवाल पर भड़क उठे नीतीश कुमार, कही ऐसी बात, वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
नीतीश कुमार ने बाढ प्रभावित लोगों से बातचीत की, उन्होने आश्वासन देते हुए कहा कि लगातार काम जारी है, जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की।

बिहार की राजधानी पटना में जल जमाव और बाढ की स्थिति का जायजा लेने के लिये सीएम नीतीश कुमार मंगलवार देर रात खुद सड़कों पर उतरे, इस दौरान सुशासन बाबू ने पटना के कई ईलाकों का जायजा लिया, वो सबसे पहले पटना के एसकेएम हॉल पहुंचे, जहां राहत सामाग्री वितरण केन्द्र बनाया गया है, वहां से जायजा लेने के बाद दूसरे स्थानों पर भी गये।

अधिकारियों से मिले 
नीतीश पटना के भिखना पहाड़ी स्थित संप हाउस गये और वहां का जायजा लिया, संप हाउस का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश भी दिया,
इस दौरान वहां कुछ स्थानीय लोगों ने सीएम से पानी भरे इलाके में चलने का आग्रह भी किया, हालांकि नीतीश कुछ देर तक जायजा लेने के बाद वापस लौट गये।

बाढ प्रभावितों को आश्वासन
नीतीश कुमार ने बाढ प्रभावित लोगों से बातचीत की, उन्होने आश्वासन देते हुए कहा कि लगातार काम जारी है, जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की,
हालांकि इस निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को कुछ लोगों के गुस्से का भी सामना करना पड़ा।

लोगों ने की नारेबाजी 
कुछ आक्रोशित लोगों ने स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत कार्यों में लेट लतीफी की वजह से मुख्य मंत्री के खिलाफ नाराजगी भी जाहिर की,
उन्होने पटना में आये इस जल प्रलय और तबाही के लिये नीतीश सरकार को जिम्मेदार बताया और सीएम के सामने नारेबाजी की।

सवाल पर बिफर पड़े
इस दौरान कुछ पत्रकारों ने सीएम से सवाल किया, तो वो बिफर पड़े, उन्होने गुस्से में कहा, कि मैं पूछ रहा हूं  कि देश और दुनिया के कितने हिस्सों  में बाढ आई है,

क्या पटना के कुछ हिस्सों में पानी ही एक मात्र समस्या है, क्या हुआ अमेरिका में, नीतीश ने इस बाढ और जल जमाव को प्राकृतिक आपदा बताया, उन्होने कहा कि कई बार सूखे की स्थिति होती है, नीतीश ने पत्रकारों से ये तक कह दिया, कि आप लोगों की कोई जरुरत नहीं है, आप लोगों को जन जागृति से कोई लेना-देना नहीं है।