नुसरत जहां ने तस्वीर पोस्ट कर साथी सांसद से पूछा ऐसा सवाल, लोग बोले पहले आप....
टीएमसी सांसद की ये तस्वीर 50 हजार से ज्यादा लाइक पा चुकी है, इस तस्वीर में नुसरत जहां व्हाइट टॉप, हूप, ईयररिंग्स और घड़ी पहने दिख रही है।
बांग्ला फिल्मों की स्टार एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की है, इसे पोस्ट करते हुए उन्होने लिखा है शेड्स ऑफ लाइफ, इसके साथ ही नुसरत ने कमेंट बॉक्स में अपनी दोस्त और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती से सवाल पूछा है कि बोनुआ क्या मैंने अपना मेकअप ठीक किया है, हालांकि मिमी ने अभी तक इस पर जवाब नहीं दिया है, लेकिन नुसरत की इन तस्वीरों पर फैंस ने जबरदस्त जवाब दिये हैं।तस्वीर वायरल
टीएमसी सांसद की ये तस्वीर 50 हजार से ज्यादा लाइक पा चुकी है, इस तस्वीर में नुसरत जहां व्हाइट टॉप, हूप, ईयररिंग्स और घड़ी पहने दिख रही है, जिसे देख लोगों ने कई कमेंट्स भी किये,
किसी ने बोला आप बहुत खूबसूरत हैं, तो किसी ने लिखा, अब आप सांसद हैं, सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालने के बजाय अपने क्षेत्र में काम करें।
पहली बार सांसद
आपको बता दें कि नुसरत जहां बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस हैं, वो पहली बार 2019 में लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ी,
बंगाल की बशीरहाट सीट से करीब 3.5 लाख वोटों से जीत हासिल की, नुसरत ने चुनाव जीतने के बाद बिजनेसमैन निखिल जैन से इसी साल शादी की है।
मिमी से अच्छी दोस्ती
नुसरत और मिमी चक्रवर्ती की दोस्ती किसी से छुपी हुई नहीं है, मिमी भी बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस है, और ममता बनर्जी ने उन्हें जादवपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया था,
वो भी चुनाव जीतकर पहली बार सांसद बनी है, मिमी फिल्मों के अलावा टीवी सीरीयल में भी काम कर चुकी हैं।


