दुर्गा पूजा पंडाल में नुसरत जहां का दिखा अलग अंदाज, डांस से लूट ली महफिल, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
ये तस्वीरें कोलकाता के सुरुचि सांगा पंडाल की बताई जा रही है, जहां नुसरत के पति भी उनके साथ दुर्गा पूजने के लिये पहुंचे थे।

बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस से सांसद बनीं नुसरत जहां अपने राजनीतिक और फिल्मी करियर से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती है, नुसरत जहां की फैन फॉलोइंग शानदार है, उनकी जिंदगी से जुड़ी हर एक बात लोग जानना चाहते हैं, वो जैसे ही कोई तस्वीर पोस्ट करती है, तो वो वायरल हो जाती है, शादी के बाद पहली बार नुसरत  पति के साथ दुर्गा पूजा के पंडाल में पहुंची, जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही है।

जून में शादी 
हाल ही में ट्विटर पर नुसरत जहां की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, इन तस्वीरों में टीएमसी सांसद मां दुर्गा के सामने हाथ जोड़कर खड़ी नजर आ रही हैं,
और उनके बगल में पति निखिल जैन भी मौजूद हैं, नुसरत की शादी इसी साल 19 जून को हुई है।

येलो साड़ी
ये तस्वीरें कोलकाता के सुरुचि सांगा पंडाल की बताई जा रही है, जहां नुसरत के पति भी उनके साथ दुर्गा पूजने के लिये पहुंचे थे, इन तस्वीरों में एक्ट्रेस रेड और येलो साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं,
उन्होने सोने के गहने भी पहन रखे हैं, तो उनके पति निखिल रेड कुर्ता पहन रखा है।

रोमांटिक तस्वीर
इससे पहले नुसरत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सभी को शुभो पंचमी विश करते हुए अपने पति के साथ रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की थी, एक तस्वीर में नुसरत अपने पति निखिल जैन के गाल खींचती नजर आ रही थीं,
वहीं दूसरी तस्वीर में वो निखिल के कंधे पर सिर रखकर बेहद क्यूट पोज दे रही थी, ये दोनों तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।