सिंदूर खेला में पति संग शामिल हुई नुसरत जहां, कही ऐसी बात, तिलमिला जाएंगे आलोचक, वीडियो
एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां ने सिंदूर खेला में हिस्सा लेने के दौरान मीडिया से बात की, उन्होने कहा कि मैं भगवान की विशेष संतान हूं, मैं सभी त्योहार मनाती हूं।
बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां अकसर सुर्खियों में बनी रहती हैं, अब नुरसत कोलकाता के चलता बागान दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजित सिंदूर खेला में अपने पति निखिल जैन के साथ शामिल हुई, नुसरत ने यहां कहा कि मैं भगवान की विशेष संतान हूं, इसके साथ ही उन्होने ये भी कहा कि विवाद मेरे लिये कोई मायने नहीं रखते।सभी त्योहार मनाती हूं
एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां ने सिंदूर खेला में हिस्सा लेने के दौरान मीडिया से बात की, उन्होने कहा कि मैं भगवान की विशेष संतान हूं, मैं सभी त्योहार मनाती हूं,
मैं मानवता और किसी भी चीज से ज्यादा प्यार करती हूं, मैं बहुत खुश हूं, और विवाद मेरे लिये कोई मायने नहीं रखते हैं।
आलोचकों के निशाने पर
आपको बता दें कि इससे पहले नुसरत दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुई थी, और पंडाल में जमकर ठुमके लगाये थे, जिसके बाद मुस्लिम धर्मगुरु ने उनकी आलोचना की थी,
एक धर्मगुरु ने तो यहां तक कहा था कि सांसद को अपना नाम और धर्म भी बदल लेना चाहिये, क्योंकि वो अपने कार्यों से इस्लाम और मुस्लिमों को बदनाम कर रही है।
हिंदू प्रतीकों का इस्तेमाल
बशीरहाट संसदीय क्षेत्र से पहली बार सांसद बनीं नुसरत ने शादी के बाद हिंदू प्रतीकों जैसे मंगलसूत्र और सिंदूर का इस्तेमाल करती है,
उन्होने इसी साल कोलकाता के चर्चित बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की है। वो लोकसभा चुनाव के बाद से ही लगातार किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई रहती हैं।
Kolkata: TMC MP Nusrat Jahan participates in 'sindoor khela' with her husband Nikhil Jain at Chaltabagan Durga Puja Pandal. She says,"I'm God’s special child. I celebrate all festivals. I respect humanity&love more than anything. I am very happy,controversies don't matter to me." pic.twitter.com/siCCQCb7Q3— ANI (@ANI) October 11, 2019


