इशांत शर्मा की पत्नी के पीछे दिखा ऐसा शख्स, स्टार गेंदबाज की हो गई फजीहत

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने अपने परिवार के साथ दिवाली मनाई, परिवार के साथ दिवाली मनाते हुए उन्होने तस्वीरें भी खिंचवाई और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

आसुमल हरपलानी उर्फ आसाराम बापू नाबालिग लड़की से बलात्कार के केस में जेल में बंद हैं, कथा-प्रवचन कर अरबों की संपत्ति जुटाने वाले आसाराम जोधपुर जेल में सजा काट रहा है, जेल जाने से पहले या फिर यूं कह लें, कि केस दर्ज होने से पहले आसाराम के लाखों भक्त थे, लोगों को लगता था कि सजायाफ्ता होने के बाद उनके श्रद्धालु उनसे किनारा कर लेंगे, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

इशांत शर्मा ने मनाई दिवाली
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने अपने परिवार के साथ दिवाली मनाई, परिवार के साथ दिवाली मनाते हुए उन्होने तस्वीरें भी खिंचवाई और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया,
लेकिन उनकी इस तस्वीर ने उनकी कुछ और ही पोल खोल दिया, जिसके बाद इशांत को तस्वीरें डिलीट करनी पड़ी।

आसाराम की तस्वीर
इशांत की तस्वीर को करीब से देखने पर लोगों ने पाया, कि इस तस्वीर के बैकग्राउंड में आसाराम की तस्वीर लगी है, बस फिर क्या था, लोग टूट पड़े, इशांत को ट्रोल करने लगे,
लोगों ने एक बलात्कारी की तस्वीर घर में लगाने पर स्टार गेंदबाज की जमकर खबर ली।

तस्वीर किया डिलीट
लोगों के गुस्से  को देखते हुए तुरंत तेज गेंदबाज ने तस्वीर डिलीट किया, फिर इंस्टाग्राम पर तस्वीर को क्रॉप कर दोबारा से पोस्ट किया, आपको बता दें कि इशांत भी आसाराम के श्रद्धालुओं में शामिल रहे हैं,
हालांकि उन्होने शायद ये ध्यान नहीं दिया होगा, कि आसाराम बलात्कार जैसे घृणित केस में सजायाफ्ता है, इसलिये उनकी तस्वीर घर में नहीं लगानी चाहिये।