अनुष्का शेट्टी से रिश्ते पर बाहुबली प्रभास ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

फिल्मफेयर से बात करते हुए प्रभास ने कहा कि ये सब कोरी अफवाह है, अफवाहें इसलिये होती है, कि वो उड़ सके।

बाहुबली स्टार प्रभास और अनुष्का शेट्टी की डेटिंग की खबरें आज से नहीं बल्कि कई सालों से चली आ रही है, दोनों की ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री तो लाजबाव है, ऐसे में फैंस उन्हें रियल लाइफ में भी साथ देखना चाहते हैं,
कुछ महीने पहले दोनों के शादी की खबरें भी उड़ी थी, इसके बाद कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया, कि दोनों सितारे लॉस एंजेलिस में घर खरीदने वाले हैं, हालांकि ये तमाम खबरें अफवाह निकली।

11 साल से दोस्त
फिल्मफेयर से बात करते हुए प्रभास ने कहा कि ये सब कोरी अफवाह है, अफवाहें इसलिये होती है, कि वो उड़ सके, कुछ महीने पहले चीजें खत्म हो गई थीं, अब फिर से शुरु हो गई है,
अनुष्का और मैं पिछले 11 सालों से दोस्त हैं, अगर हमारे बीच कुछ होता, तो हम क्यों छुपाते।

अफवाह नहीं थमेगी 
प्रभास ने आगे बोलते हुए कहा कि मुझे लगता है कि जब तक हम दोनों में से किसी एक की शादी नहीं हो जाती है, तब तक ये अफवाह नहीं थमेगी, अनुष्का बेहद खूबसूरत लड़कियों में से एक हैं,
उन्होने बाहुबली में देवसेना का किरदार निभाया था, फैंस ने बाहुबली और उन्हें एक जोड़ी के तौर पर देखा, इसी वजह से ये अफवाहें उड़ती रहती है।

श्रद्धा कपूर के साथ काम
प्रभास के अनुसार अगर मैं फिर से श्रद्धा कपूर के साथ काम करूंगा, तो मुझे उनके साथ भी जोड़ दिया जाएगा, मैं कभी ना कभी शादी करुंगा, मैंने शुरुआत में तो इस बारे में सोचा था,
लेकिन फिर बहुत बड़ी फिल्म के साथ जुड़ गया, मैं शादी जरुर करुंगा। मालूम हो कि बाहुबली और बाहुबली-2 के बाद प्रभास हाल ही में साहो में नजर आये थे, इस फिल्म में भी प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर नजर आई थीं।