खुल गई राखी सावंत के झूठ की पोल, सच्चाई सामने आते ही खुद डिलीट किया वीडियो
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
राखी ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होने दावा किया था कि वो गाजर का हलवा बना रही है, साथ ही ड्रामा क्वीन ने कहा था कि वो भारत नहीं बल्कि यूके के अपने किचन में गाजर का हलवा बना रही हैं।
ड्रामा क्वीन राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं, वो अकसर अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं, वैसे शादी के बाद से ही आइटम डांसर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं, अब राखी के एक वीडियो का सच सामने आया है, उनके झूठ का पर्दाफाश हो गया है, सोशल मीडिया पर इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है।गाजर का हलवा
करवाचौथ पर राखी ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होने दावा किया था कि वो गाजर का हलवा बना रही है,
साथ ही ड्रामा क्वीन ने कहा था कि वो भारत नहीं बल्कि यूके के अपने किचन में गाजर का हलवा बना रही हैं। इस वीडियो में राखी ने कहा था हाय फ्रेंड्स, आप देख रहे हैं मैं गाजर का हलवा बना रही हूं आज करवाचौथ के दिन, देखिये मैं किसी गांव वांव में नहीं हूं, यूके में हूं, तो मैं कुछ भी कपड़े पहन सकती हूं, आप देख सकते हैं कि मैंने इतने सारे बादाम वगैरह ऑनलाइन ऑर्डर किये हैं।
देसी किचन
हालांकि जिस वीडियो में राखी खुद को यूके में होने का दावा कर रही है, वो काफी देसी किचन लग रहा है, इसके साथ ही वीडियो में उनके पीछे साड़ी पहने मेड भी नजर आ रही है।
राखी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया और पूछा कि ये विदेश का किचन तो नहीं लगता, किचन किसी भी एंगल से यूके का नहीं लग रहा, पीछे भी भारतीय हाउसमेड नजर आ रही है।
राखी की सफाई
राखी सावंत ने भी इस वीडियो पर सफाई दी है, उन्होने कहा कि ये किचन उन लोगों का है, जो उनसे पहले यहां रहते थे, वो इसे सिर्फ इस्तेमाल कर रही हैं,
लेकिन बावजूद इसके फैंस को इस बात का यकीन नहीं है, राखी ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया है।


