सच में हुई है राखी सावंत की शादी, पति रितेश ने दिया पहला इंटरव्यू, प्रेग्नेंसी पर कही बड़ी बात

राखी सावंत के पति रितेश ने स्पॉटब्वॉय नाम के वेब पोर्टल को अपना पहला इंटरव्यू दिया है, उन्होने इस इंटरव्यू में अपनी शादी और राखी से जुड़े कई पहलुओं पर बात की है।

बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, उनकी जिंदगी कई तरह के विवादों और ड्रामों से भरी हुई है, मीका सिंह के जन्मदिन पार्टी में हुए Kiss विवाद से लेकर टीवी रिएलिटी शो में स्वयंवर रचा कर एनआरआई दूल्हे से सगाई करने तक राखी की जिंदगी में काफी हुआ, फिर पिछले दिनों खबर आई कि राखी ने शादी कर ली है, हालांकि उनकी बातों पर कम ही लोगों को भरोसा हो रहा है, उन्होने बताया कि उन्होने रितेश नाम के बिजनेसमैन से शादी की है, लेकिन उनकी शक्ल दुनिया को नहीं दिखाई, लेकिन अब साफ हो चुका है कि राखी की असल में शादी हो चुकी है।

पहला इंटरव्यू 
राखी सावंत के पति रितेश ने स्पॉटब्वॉय नाम के वेब पोर्टल को अपना पहला इंटरव्यू दिया है, उन्होने इस इंटरव्यू में अपनी शादी और राखी से जुड़े कई पहलुओं पर बात की है,
रितेश ने अपने इस इंटरव्यू में कहा कि राखी भले ही कैमरे के सामने कैसी भी हों, लेकिन वो दिल से शानदार शख्सियत हैं, उन्होने अपने इस इंटरव्यू में कहा कि मैं खुशकिस्मत हूं, कि मुझे भगवान ने राखी के रुप में तोहफा दिया है, मैंने उन जैसी महिला कभी नहीं देखी।

गुपचुप की थी शादी 
मीडिया से दूरी बनाये रखने पर राखी सावंत के पति ने कहा कि मुझे मीडिया के सामने क्यों आना चाहिये, मुझे उससे क्या मिलेगा, कोई ना कोई विवाद बेवजह ही लिखा जाएगा,
बस देखिये, मैं एक प्राइवेट इंसान हूं, इससे क्या फर्क पड़ता है कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं, वो जो चाहते हैं, उन्हें सोचने दें, मेरा परिवार है, राखी सावंत का परिवार है, हम दोनों खुश हैं, हालांकि जब उनसे पूछा गया, कि क्या वो कभी मीडिया के सामने आएंगे, तो उन्होने कहा, हां मैं आउंगा, लेकिन एक समय के बाद।

नई जिंदगी 
राखी द्वारा फिल्मों में बोल्ड सीन ना करने की बात पर रितेश ने कहा, कि राखी सावंत अब शादीशुदा हो चुकी है, उनकी एक नई जिंदगी शुरु हुई है, कौन चाहेगा कि उनकी पत्नी फिल्मों में बोल्ड सीन करे,
हालांकि एक्ट्रेस के कपड़ों की च्वाइस पर उन्होने कहा कि राखी अपनी पसंद के कपड़े पहन सकती है, रितेश ने राखी की प्रेग्नेंसी पर भी बात की और कहा  कि भले वो अभी प्रेग्नेंट नहीं है, लेकिन जल्द होंगी।