टीम से बाहर होने वाले थे मयंक अग्रवाल, इस खिलाड़ी की सलाह से बदली किस्मत, पूर्व क्रिकेटर ने खोला बड़ा राज

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने रोहित शर्मा की भी तारीफ की, उन्होने कहा कि टेस्ट सलामी बल्लेबाज के रुप में उन्होने शानदार पारी खेली।

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कोलकाता नाइट राइडर्स के उपकप्तान रॉबिन उथप्पा का मानना है कि अगर कर्नाटक के पूर्व कप्तान आर विनय कुमार ने खराब फॉर्म से जूझने वाले मयंक अग्रवाल को उपयोगी सलाह ना दी होती, तो शायद आज उनकी ऐसी बल्लेबाजी देखने को नहीं मिलती, आपको बता दें कि उथप्पा और मयंक अग्रवाल घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिये खेलते हैं।

टीम से होने वाले थे बाहर
उथप्पा के मुताबिक मयंक अग्रवाल एक समय कर्नाटक की टीम से बाहर होने वाले थे, क्योंकि उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे,
जिसके बाद टीम के तत्कालीन कप्तान आर विनय कुमार ने अग्रवाल को कुछ जरुरी सलाह दी, जिसके बाद उन्होने तिहरा शतक लगाया, अब मयंक ने भारतीय जमीन पर पहला टेस्ट मैच खेलते हुए अपना पहला दोहरा शतक लगया है।

रणजी में तिहरा शतक
रॉबिन ने बताया कि मुझे याद है कि उन्हें रणजी टीम से बाहर करने पर विचार हो रहा था, तब कप्तान विनय कुमार ने उनका बचाव किया था, और खुद जाकर मयंक अग्रवाल से बात की थी,
उन्हें कुछ प्रेरणादायी शब्द भी कहे थे, जिसके बाद उन्होने महाराष्ट्र के खिलाफ तिहरा शतक लगाया और उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।

रोहित की भी तारीफ
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने रोहित शर्मा की भी तारीफ की, उन्होने कहा कि टेस्ट सलामी बल्लेबाज के रुप में उन्होने शानदार पारी खेली,
भारत और विदेशी पिचों पर भी उन्होने अच्छा प्रदर्शन किया है, सफेद गेंद के क्रिकेट में उनका दबदबा रहा है, वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं।