अफ्रीका के खिलाफ शतक ठोंक कर रोहित शर्मा ने की डॉन ब्रैडमैन की बराबरी, धाराशायी कर दिये कई रिकॉर्ड
बतौर सलामी बल्लेबाज पहली पारी में ही शतक लगाने वाले रोहित शर्मा का भारतीय सरजमीं पर औसत 98.22 हो गया है, इसके साथ ही उन्होने ब्रैडमैन की बराबरी कर ली है।
रोहित शर्मा को क्यों मोस्ट टैलेंटेड बल्लेबाज कहा जाता है, इसका सबूत एक बार फिर उन्होने बल्ले से दिया है, बतौर सलामी बल्लेबाज टेस्ट में पहली पारी खेल रोहित ने शानदार शतक लगाया, उन्होने 154 गेंदों में शतक लगाया, जिसमें 4 छक्के और 10 चौके भी शामिल है, रोहित की बल्लेबाजी जिसने भी देखी, वो उनका मुरीद हो गया, अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से हिटमैन ने ना सिर्फ अपने आलोचकों की बोलती बंद कर दी, बल्कि क्रिकेट के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।ब्रैडमैन की बराबरी पर पहुंचे रोहित
बतौर सलामी बल्लेबाज पहली पारी में ही शतक लगाने वाले रोहित शर्मा का भारतीय सरजमीं पर औसत 98.22 हो गया है, इसके साथ ही उन्होने ब्रैडमैन की बराबरी कर ली है,
टेस्ट में 99.9 का औसत रखने वाले ब्रैडमैन का अपने घर में 98.22 का औसत था, अब रोहित भी इस आंकड़े तक पहंच गये हैं, रोहित ने भारत में 10 टेस्ट मैचों में 98.22 के औसत से 884 रन बनाये हैं, जिसमें 4 शतक और 5 अर्धशतक शामिल है।
तीनों प्रारुप में शतक
विशाखापट्टनम टेस्ट में शतक लगाते ही रोहित शर्मा टीम इंडिया के पहले सलामी बल्लेबाज बन गये हैं, जिसने क्रिकेट के तीनों प्रारुप में शतक लगाये हैं,
इतना ही नहीं बतौर सलामी बल्लेबाज पहली ही पारी में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज भी बन गये हैं, उनसे पहले शिखर धवन, केएल राहुल और पृथ्वी शॉ ये कारनामा कर चुके हैं।
2 अक्टूबर से खास रिश्ता
रोहित के लिये 2 अक्टूबर की तारीख बेहद लकी रहा है, उन्होने 2 अक्टूबर 2015 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली टी-20 सेंचुरी ठोकी थी,
और अब उन्होने 2 अक्टूबर को ही बतौर टेस्ट सलामी बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया है, रोहित ने राहुल द्रविड़ के भी एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, रोहित राहुल द्रविड़ के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होने घरेलू टेस्ट में लगातार 6 पारियों में 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेली हो।


