साक्षी-अजितेश दिवाली मनाने जाना चाहते हैं बरेली, लेकिन इस मजबूरी में नहीं जा पाएंगे
साक्षी और अजितेश दिल्ली में गुमनामी की जिंदगी जीने को विवश हैं, क्योंकि दोनों आज भी खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं।
यूपी बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा ने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर अजितेश नामक युवक से शादी कर ली, अजितेश के पिता हरीश कुमार ने मंगलवार को एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि साक्षी और अजितेश की इच्छा बरेली जाकर दिवाली मनाने की थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से वो बरेली नहीं जा पाएंगे, उन्हें शादी के बाद से ही सोशल मीडिया और फोन के जरिये धमकियां मिल रही है।मजबूरी में जीने को विवश
हरीश कुमार ने कहा कि साक्षी और अजितेश दिल्ली में गुमनामी की जिंदगी जीने को विवश हैं, क्योंकि दोनों आज भी खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं, दिल में हमेशा एक डर बना रहता है,
कि कहीं कोई हादसा ना हो जाए, फिलहाल दिल्ली में रहते हुए दोनों भविष्य की योजनाओं पर काम कर रहे हैं, अजितेश फोन के माध्यम से ही अपने टाइल्स का बिजनेस संभाल रहा है।
साक्षी को धमकी
साक्षी मिश्रा को इंस्टाग्राम हैंडल पर एक अंजान शख्स ने मैसेज कर धमकी दी थी, उसने साक्षी और अजितेश को मारने के लिये पचास लाख की सुपारी ली है,
उसने कहा था कि दोनों को तीन महीने में मार देगा, इस मैसेज के बाद साक्षी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी की थी, और पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया था, साथ ही अपने और पति अजितेश के जान को खतरा भी बताया था।
सुरक्षा कारणों से जानकारी नहीं
आपको बता दें कि साक्षी और अजितेश राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रह रहे हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से उनके आवास की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है,
साक्षी एक्टिंग कोर्स के लिये मुंबई जाना चाहती थी, लेकिन सुरक्षा की वजह से ही वो मुंबई नहीं जा रही हैं।


