साक्षी मिश्रा ने पति के लिये रखा करवाचौथ का व्रत, इस बात का लेकर हो गई इमोशनल

पति अजितेश कुमार की लंबी उम्र के लिये व्रत रखने वाली साक्षी मिश्रा ने कहा कि मैं भगवान से यही मांगती हूं, कि अगली बार करवाचौथ मैं अपने घर बरेली में परिवार के साथ मनाऊं।

अंतरजातीय विवाह करने वाली बीजेपी विधायक पप्पू भरतौल उर्फ राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मित्रा ने पति अजितेश कुमार के लिये गुरुवार को अपना पहला करवाचौथ का व्रत रखा, इस खास मौके पर साक्षी अपनी मां को यादकर भावुक हो गई, एक निजी न्यूज चैनस से बातचीत में साक्षी ने कहा कि आज मैं अपनी मां को बहुत मिस कर रही हूं।

परिवार के पास लौटना चाहती हूं
पति अजितेश कुमार की लंबी उम्र के लिये व्रत रखने वाली साक्षी मिश्रा ने कहा कि मैं भगवान से यही मांगती हूं, कि अगली बार करवाचौथ मैं अपने घर बरेली में परिवार के साथ मनाऊं,
उन्होने कहा कि जब तक सब कुछ ठीक नहीं हो जाएगा, तब तक मुझे चैन नहीं।

बच्ची को गोद
मालूम हो कि हाल ही में साक्षी के पिता पप्पू भरतौल ने एक नवजात बच्ची को गोद लिया है, ये नवजात श्मशान भूमि पर खुदाई के दौरान जमीन के अंदर मटके में मिली थी,
किसी ने मटके में रखकर इस बच्ची को वहां दफन कर दिया था, जिसके बाद लोगों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, बीजेपी विधायक ने इस बच्ची के पालन पोषण का जिम्मा उठाया है, इतना ही नहीं उन्होने इस बच्ची का नाम सीता रखा है, क्यों कि ये भी जमीन के नीचे से मिली है।

साक्षी ने घर वालों की इच्छा के खिलाफ की शादी
विधायक पप्पू भरतौल की बेटी बीते 3 जुलाई को अपने घर से अचानक चली गई थी, उन्होने अजितेश से लव मैरिज शादी कर ली,
फिर 10 जुलाई को दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी जान को खतरा बताया, इसके अगले दिन 11 जुलाई को साक्षी ने वीडियो जारी कर अपने पिता और भाई पर कई संगीन आरोप लगाये, जिसके बाद मामला खूब तूल पकड़ा था, तब से साक्षी-अजितेश को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है, इसी वजह से दोनों गुमनाम जिंदगी जी रहे हैं।