नवाजुद्दीन की फिल्म का ट्रेलर देख सलमान खान दिया ऐसा रिएक्शन, हो रही खूब चर्चा, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
सलमान खान ने लिखा, ट्रेलर काफी कमाल है, भाई ने बोला आपको बेस्ट विशेज देने को, ऑल द बेस्ट।

बॉलीवुड के शानदार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आथिया शेट्टी की फिल्म मोतीचूर चकनाचूर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, इस फिल्म में नवाजुद्दीन के अपोजिट बॉलीवुड के चर्चित एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी है, पहली बार दोनों बड़े परदे पर साथ दिखेंगे,
फिल्म की शूटिंग एमपी के कई स्थानों पर की गई है, फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद सुपरस्टार सलमान खान ने इसे अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है।

सलमान ने क्या कहा
सलमान खान ने लिखा, ट्रेलर काफी कमाल है, भाई ने बोला आपको बेस्ट विशेज देने को, ऑल द बेस्ट, आपको बता दें कि फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है,
कॉमेडी से भरपूर फिल्म में लव स्टोरी की झलक भी देखने को मिल रही है, यू-ट्यूब पर इस ट्रेलर को अब तक करीब 1 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं, ये फिल्म अगले महीने 15 नवंबर को बॉक्सऑफिस पर रिलीज होगी।

क्या है कहानी
मोतीचूर चकनाचूर फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के किरदार का नाम पुष्पिंदर त्यागी है, जो 36 साल का हो चुका है, लेकिन अभी तक शादी नहीं हुई है, वो दुबई में नौकरी करता था,
लेकिन उसे वहां से निकाल दिया गया, लेकिन ये बात उसने अपने घर में किसी को नहीं बताया था, क्योंकि वो शादी करना चाहता था, दूसरी अनीता (आथिया शेट्टी) को भी शादी कर विदेश में सेटल होना था, दोनों शादी कर लेते हैं, इसके बाद झूठ से पर्दा हट जाता है।

पसंद किया जा रहा ट्रेलर
इस कहानी को कॉमेडी के साथ लोगों के सामने परोसने की कोशिश की गई है, ट्रेलर तो लोगों को खूब पसंद आ रहा है, अब देखना है कि फिल्म को लोगों का कितना प्यार मिलता है,
नवाजुद्दीन बिल्कुल नये किरदार में नजर आ रहे हैं, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें