अब इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने दी टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक, रिकॉर्डतोड़ दोहरा शतक से रचा इतिहास
संजू सैमसन ने कर्णवीर कुशाल की रिकॉर्ड तोड़ा, जिसने पिछले साल उत्तराखंड की ओर से बल्लेबाजी करते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में पहला दोहरा शतक लगाया था।
विजय हजारे ट्रॉफी में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने दोहरा शतक लगाकर नया रिकॉर्ड बना दिया है, केरल और गोवा के बीच खेले जा रहे मुकाबले में सैमसन ने केरल की ओर से ये कमाल किया है, उन्होने 129 गेंदों में नाबाद 212 रन बनाये, जो कि किसी भी बल्लेबाज द्वारा विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।रिकॉर्ड तोड़ पारी
संजू सैमसन ने कर्णवीर कुशाल की रिकॉर्ड तोड़ा, जिसने पिछले साल उत्तराखंड की ओर से बल्लेबाजी करते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में पहला दोहरा शतक लगाया था, उन्होने 202 रनों की पारी खेली थी,
अब संजू ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, इसके साथ ही उन्होने इस पारी से कई और रिकॉर्ड भी धाराशायी कर दिये हैं।
पहले बल्लेबाजी
केरल और गोवा के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले में केरल के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, निर्धारित 50 ओवर में केरल की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 377 रन बनाये,
जबकि एक समय केरल की टीम 31 रन पर ही अपने दो बल्लेबाज खो चुकी थी, संजू के साथ सचिन बेवी ने पारी को संभाला, दोनों के बीच रिकॉर्ड 338 रनों की साझेदारी हुई, सचिन ने भी 127 रनों की शानदार पारी खेली।
टीम इंडिया के लिये दावेदारी
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने संजू सैमसन को टीम इंडिया में मौका देने की वकालत की थी, उन्होने पंत को चेतावनी देते हुए कहा था कि
अगर बल्ले से वो अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे, तो सैमसन उनका स्थान लेने के लिये तैयार हैं, इस पारी से निश्चित रुप से कप्तान विराट कोहली और मुख्य चयनकर्ता का वो ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहेंगे।


