MBA डिग्रीधारी ये शादीशुदा जोड़ा स्टेशन के बाहर बेचते हैं पराठा-पोहा, वजह जानकर करेंगे सैल्यूट
दीपाली ने इस पूरी घटना को फेसबुक पर साझा किया है, उन्होने बताया कि एमबीए डिग्रीधारी ये कपल तड़के सुबह 4 बजे से सुबह दस बजे तक कांदिवली रेलवे स्टेशन के बाहर फूड स्टॉल लगाते हैं।
अगर सड़क किनारे कोई पढा लिखा अच्छी नौकरी वाला शख्स ठेला लगाकर कुछ बेचते दिखे, तो आप सोच में जरुर पड़ जाएंगे, कि इस शख्स ने ऐसा निर्णय क्यों लिया, जी हां, मुंबई के कांदिवली रेलवे स्टेशन के बाहर एक शादी शुदा जोड़ा फूड स्टॉल लगाकर खाना बेचते हैं, दोनों के पास एमबीए की डिग्री और अच्छी खासी सैलरी वाली नौकरी भी है, दोनों अपनी नौकरी से खुश हैं, फिर क्यों वो फूड स्टॉल लगा रहे हैं, इसके पीछे की वजह भावुक कर देने वाली है।क्या है पूरा मामला
दरअसल गांधी जयंती के दिन दीपाली भाटिया नाम की एक महिला कांदिवली रेलवे स्टेशन से बाहर कुछ नाश्ता करने के लिये निकली,
तो उन्हें ये जोड़ा ठेले पर पोहा, इडली, उपमा और पराठा जैसे खाना बेचते दिखे, दीपाली उनके पास रुकी और ये जानने की कोशिश की, कि आखिर ये कौन हैं और ऐसा क्यों कर रहे हैं।
एमबीए डिग्रीधारी
दीपाली ने इस पूरी घटना को फेसबुक पर साझा किया है, उन्होने बताया कि एमबीए डिग्रीधारी ये कपल तड़के सुबह 4 बजे से सुबह दस बजे तक कांदिवली रेलवे स्टेशन के बाहर फूड स्टॉल लगाते हैं, इसके बाद दोनों अपनी-अपनी नौकरी के लिये निकल जाते हैं।
हालांकि इनके पास ऐसा करने की कोई मजबूरी नहीं है, कि इन्हें ठेला लगाना पड़े, क्यों कि दोनों के पास एमबीए की डिग्री और अच्छी नौकरी है, दोनों अपनी नौकरी से खुश हैं, लेकिन इसके पीछे की वजह सुन हर कोई हैरान रह जाएगा।
मेड की मदद
दीपाली ने जब इसके पीछे की वजह जानना चाहा, तो कपल ने बताया कि वो फूड स्टॉल इसलिये लगाते हैं, ताकि अपने घर पर काम करने वाली 55 वर्षीय महिला रसोइये की मदद कर सकें,
महिला के पति पैरेलाइज्ड हैं, जिसकी वजह से उन्हें घर-घर जाकर ज्यादा काम करना पड़ता है, इसलिये इस कपल ने महिला की मदद के लिये फूड स्टॉल शुरु किया है, जिसके लिये खाना खुद महिला ही बनाती हैं, और ये जोड़ा उन्हें वहां खड़े होकर बेचते हैं।
समाज के सुपरहीरो
दीपाली भाटिया ने अश्विनी शेनॉय शाह और उनके पति को सुपरहीरो बताया, उन्होने लिखा, अपने रसोइये का समर्थन करने के लिये काम करना ताकि इस उम्र में उन्हें ज्यादा भागदौड़ ना करना पड़े,
ये हमारे समाज के सुपरहीरोज हैं, दीपाली का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।



