महाराष्ट्र में हो सकता है सियासी ड्रामा, शिवसेना के इतने विधायक बीजेपी के संपर्क में, दावे से चढा राजनीतिक तापमान
चुनाव नतीजे के बाद से ही शिवसेना के तेवर बदल गये हैं, वो बीजेपी से 50-50 फॉर्मूले की मांग कर रही है, यानी ढाई साल बीजेपी और ढाई साल शिवसेना का सीएम होगा।
महाराष्ट्र में सियासी पारा नीचे आने का नाम नहीं ले रहा है, अब बीजेपी के राज्यसभा सांसद संजय ककाडे ने दावा किया हैकि शिवसेना के नवनिर्वाचित 45 विधायक बीजेपी के साथ हाथ मिलाकर सरकार बनाने को तैयार हैं, एक निजी टीवी चैनल के साथ बातचीत में बीजेपी सांसद ने ये दावा किया है, जिसके बाद महाराष्ट्र का सियासी पारा चढ गया है।
45 विधायक संपर्क में
बीजेपी सांसद ने दावा करते हुए कहा कि शिवसेना के 56 में से 45 विधायक बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के पक्ष में हैं, वो हमें फोन कर रहे हैं,
उनका कहना है कि उन्हें भी सरकार में शामिल कर लें, ककाडे ने दावा किया कि खुद ही शिवसेना विधायक कह रहे हैं कि चाहे जो भी हो, लेकिन हम बीजेपी के साथ सरकार का हिस्सा बनना चाहते हैं, बीजेपी नेता ने कहा कि 45 विधायकों की राय है कि सरकार बनाने के लिये बीजेपी-शिवसेना को हाथ मिला लेना चाहिये।
शिवसेना दबाव बनाने में जुटी
आपको बता दें कि चुनाव नतीजे के बाद से ही शिवसेना के तेवर बदल गये हैं, वो बीजेपी से 50-50 फॉर्मूले की मांग कर रही है, यानी ढाई साल बीजेपी और ढाई साल शिवसेना का सीएम होगा,
इसके साथ ही कैबिनेट में आधे मंत्री भी शिवसेना के होंगे, सोमवार को दोनों दलों के नेताओं ने अलग-अलग राज्यपाल से मुलाकात की थी।
लिखित में चाहिये आश्वासन
शिवसेना बीजेपी से लिखित आश्वासन चाहती है, वो सत्ता में 50-50 फॉर्मूले पर अड़ी हुई है, कल अमित शाह उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद माना जा रहा है कि सब कुछ साफ हो जाएगा।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी 105, शिवसेना 56, एनसीपी 54 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीती है।
BJP MP Sanjay Kakade: 45 newly elected MLAs in Shiv Sena are in touch with Chief Minister & want alliance government to be formed. I think few of these 45 MLAs will convince Uddhav Thackeray and form government with Devendra Fadnavis as CM. I don't think there is any other option pic.twitter.com/RMvQlViqN9— ANI (@ANI) October 29, 2019



