श्रुति हासन ने खोल दी पोल, साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस से होता है ऐसा बर्ताव
श्रुति हासन के मुताबिक काफी बदलाव हो रहा है, ऐसा नहीं है कि सिर्फ बॉलीवुड में ही फीमेल एक्टर को फीस कम दी जाती है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन पिछले काफी समय से बॉलीवुड से गायब है, हालांकि दावा ये किया जा रहा है कि सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री से भी उन्होने एक साल के लिये ब्रेक लिया था,अब हाल ही में एक एनजीओ को सपोर्ट करने के लिये वो पहुंची, जहां उन्होने एक निजी न्यूज चैनल से बात की, उन्होने अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से ब्रेक लिया था, वो जल्द ही वापसी करने वाली हैं।
जल्द वापसी करुंगी
एक्ट्रेस ने चैनल से बात करते हुए कहा कि फिलहाल तो कोई हिंदी फिल्म साइन नहीं की है, मैंने पर्सनल लाइफ की वजह से ब्रेक लिया था, लेकिन जल्द ही वापसी करुंगी,
महिला एक्टर्स को पुरुष एक्टर्स जैसी बराबर फीस मिलने के सवाल पर उन्होने कहा कि मेरे साथ भी ऐसा हो चुका है, तब मेल एक्टर के मुकाबले मुझे काफी कम फीस दी गई थी, हालांकि मैंने तभी आवाज उठाई थी।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी हो रहा ऐसा
श्रुति हासन के मुताबिक काफी बदलाव हो रहा है, ऐसा नहीं है कि सिर्फ बॉलीवुड में ही फीमेल एक्टर को फीस कम दी जाती है, ऐसा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी जमकर हो रहा है,
वहां भी पुरुष एक्टर्स के मुकाबले महिला एक्टर को फीस और फैसिलिटी कम दी जाती है, हालांकि इसमें सुधार हो रहा है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले समय में महिलाओं को भी हर तरह से बराबरी का दर्जा मिलेगा।
Metoo अभियान पर क्या कहा
महिलाओं की Metoo अभियान पर श्रुति हासन ने कहा कि बदलाव तो आया है, Metoo बहुत अच्छे के लिये हुआ था, बदलाव कभी तूफानी गति से नहीं आता, लेकिन Metoo अभियान बेहद अच्छी रही।
आपको बता दें कि Metoo अभियान की आग साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक भी पहुंची थी।



