ब्रेकअप के 5 महीने बाद श्रुति हासन ने तोड़ी चुप्पी, कहा ऐसे लड़के का हमेशा से इंतजार
एक्ट्रेस श्रुति हासन ने कहा कि मुझे किसी भी तरह की शिकायत नहीं है, ये तो मेरे लिये अच्छा अनुभव रहा है, मैंने काफी कुछ सीखा है।
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन की बेटी श्रुति हासन साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकी हैं, हालांकि बॉलीवुड में वो कम ही फिल्मों में नजर आई हैं,लेकिन इसके बावजूद उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं, बीते कुछ समय में श्रुति अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं, कुछ समय पहले उनके ब्वॉयफ्रेंड माइकल कोरसेल से ब्रेकअप हो गया है, हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होने बताया कि उन्हें अब सच्चे प्यार की तलाश है।
क्या कहा श्रुति ने
इंटरव्यू में श्रुति ने कहा कि मैं कूल टाइप थी, मैं बेहद मासूम थी, हर कोई मुझ पर अपना शासन चलाता था, मैं बहुत इमोशनल हूं, इस वजह से वो हावी हो जाते थे,
अच्छा अनुभव रहा
एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे किसी भी तरह की शिकायत नहीं है, ये तो मेरे लिये अच्छा अनुभव रहा है, मैंने काफी कुछ सीखा है, और ये मेरे लिये काफी लर्निंग अनुभव रहा,
लेकिन मुझे हमेशा से एक अच्छे प्यार की तलाश रही है, मुझे ये ऐलान करते हुए खुशी होगी, कि वो एक चीज है, जिसका मुझे हमेशा से इंतजार रहा है।
ब्रेकअप की घोषणा
आपको बता दें कि माइकल ने श्रुति से अपने ब्रेकअप की घोषणा ट्विटर पर की थी, उन्होने ट्विटर पर लिखा था, भगवान को शायद मंजूर नहीं, इसलिये हमें अलग होना पड़ रहा है,
लेकिन ये यंग लेडी हमेशा मेरी बेस्ट मेट रहेगी, बताया जाता है कि ब्रेकअप के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं।



