अमीषा पटेल से फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहा था घर का ये सदस्य, मिली ऐसी चेतावनी, वीडियो

बिग बॉस-13 के पहले एपिसोड में घर की मालकिन अमीषा पटेल सिद्धार्थ डे को स्विमिंग पूल में उतरने का टास्क देती हैं, लेकिन पूल में रहकर ही सिद्धार्थ अमीषा से फ्लर्ट करने लगते हैं।

बिग बॉस-13 अपने नये सीजन के शुरुआत से ही धमाल मचा रहा है, जहां प्रीमियर पर घर के सदस्यों ने धमाकेदार एंट्री की, तो वहीं अगले दिन से ही सबकी क्लास भी लगनी शुरु हो गई, हाल ही में बिग बॉस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सबका ध्यान खींच रहा है, इस वीडियो में सिद्धार्थ डे घर की मालकिन अमीषा पटेल से फ्लर्ट करते हैं, जिस पर अमीषा घर की बाकी लड़कियों को चेतावनी देती है कि इनसे बचकर रहना।

अमीषा से फ्लर्ट 
बिग बॉस-13 के पहले एपिसोड में घर की मालकिन अमीषा पटेल सिद्धार्थ डे को स्विमिंग पूल में उतरने का टास्क देती हैं, लेकिन पूल में रहकर ही सिद्धार्थ अमीषा से फ्लर्ट करने लगते हैं,
उनका हाथ पकड़कर बातें करने लगते हैं, सिद्धार्थ की इस हरकत पर रिएक्शन देते हुए एक्ट्रेस ने ना सिर्फ घर की बाकी लड़कियों को चेतावनी दी, आप लोग बचकर रहना, इसके अलावा अमीषा ने सिद्धार्थ को ब्लैक हार्ट भी दिया, जिसका नतीजा बाद में देखने को मिलेगा।

ये सीजन टेढा होगा 
बिग बॉस के इस सीजन में केवल यही एक धमाका नहीं हुआ है, इसके अलावा शो में आसिम रियाज और पारस छाबड़ा में जम्मू-कश्मीर को लेकर बहस भी हुई,
शो के पहले एपिसोड को देखकर कोई भी ये कहेगा, कि जिस तरह सलमान ने इस सीजन को लांच किया है, ये सीजन बहुत टेढा होगा।

घर के सदस्यों के लिये मुश्किल 
कहा जा रहा है कि ये सीजन घर के सदस्यों के लिये भी मुश्किल होने वाला है, क्योंकि इस बार बिग बॉस के घर की मालकिन अमीषा पटेल भी घरे के सदस्यों को अपने इशारों पर नचाने वाली है,
इसलिये भी कहा जा रहा है कि ये सीजन सदस्यों के लिये आसान नहीं रहने वाला है।

https://www.instagram.com/tv/B3CmduaA13a/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=dlfix