चुनाव प्रचार से दूर एकांतवास में क्यों हैं स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू, क्या मारने वाले हैं पलटी

कुछ महीने पहले ही लोकसभा चुनाव के दौरान सिद्धू दीपेन्द्र हुड्डा के प्रचार के लिये रोहतक पहुंचे थे, इस दौरान एक महिला ने उन पर चप्पल उछाल दिया था।

कांग्रेस के स्टार प्रचारक और चुनावी रैलियों में खूब दिखने वाले पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों एकांतवास में हैं, हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनावी बिगुल बज चुका है, लेकिन सिद्धू कहीं नजर नहीं आ रहे हैं, कहा जा रहा है कि हरियाणा के स्थानीय कांग्रेस नेता ही नवजोत सिंह सिद्धू को चुनाव प्रचार में नहीं उतारना चाहते हैं, इसी वजह से वो एकांतवास में हैं।

राष्ट्रविरोधी इमेज का असर
हरियाणा कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने आलाकमान को बताया कि सिद्धू की पाकिस्तानी पीएम इमरान से दोस्ती,
और पाक सेना प्रमुख जनरल बाजवा से गले मिलने की वजह से उनकी राष्ट्र विरोधी छवि बन गई है, बीजेपी प्रचार में सिद्धू और राष्ट्रवाद को बड़ा मुद्दा बना सकती है, इसलिये उन्हें चुनाव से दूर ही रखा जाए, इसी वजह से अब तक स्टार प्रचारक चुनाव में नजर नहीं आ रहे हैं।

रोहतक में चला था चप्पल
आपको बता दें कि कुछ महीने पहले ही लोकसभा चुनाव के दौरान सिद्धू दीपेन्द्र हुड्डा के प्रचार के लिये रोहतक पहुंचे थे, इस दौरान एक महिला ने उन पर चप्पल उछाल दिया था,
तो कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की थी, लोकसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी। 

सिद्धू के साथ धक्का-मुक्की 
कुछ दिन पहले ही मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे पूर्व मंत्री के साथ धक्का मुक्की की गई, शिवसेना ने सिद्धू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की,
शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा था, कि माता के दरबार में सिद्धू को वीआईपी ट्रीटमेंट क्यों दिया जा रहा है।