स्विमिंग पूल में जैकलीन के साथ कुछ यूं मस्ती करते नजर आये ये हीरो, वीडियो
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
फिल्म का पहला गाना मखना... शुक्रवार को रिलीज हुई, इस गाने की शूटिंग इजरायल के खूबसूरत जगहों में की गई है।
बॉलीवुड के नये स्टार सुशांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मोस्ट अवेटेड फिल्म ड्राइव 1 नवंबर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है, स्ट्रीमिंग पोर्टल ने शुक्रवार को ड्राइव के लिये लांच डेट की घोषणा की, तरुण मनसुखानी ने इसका निर्देशन किया है, ये फिल्म करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है।
पहला गाना रिलीज
फिल्म का पहला गाना मखना... शुक्रवार को रिलीज हुई, इस गाने की शूटिंग इजरायल के खूबसूरत जगहों में की गई है, गाने में जैकलीन और सुशांत के बीच शानदार केमेस्ट्री देखने को मिल रही है,
इस फिल्म में बमन ईरानी, पंकज त्रिपाठी और विभा छिब्बर भी मुख्य किरदार में हैं।
सुशांत ने क्या कहा
एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए सुशांत सिंह राजपूत ने कहा कि जब आप फिल्म देख रहे होंगे, तो आपको पता नहीं चलेगा, कि अगले ही पल क्या होने वाला है,
आपको बता दें कि सिल्वर स्क्रीन पर पहली बार जैकलीन और सुशांत की जोड़ी नजर आएगी।
छिछोरे सुपरहिट
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म छिछोरे बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई, इस फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया,
फिल्म में सुशांत के साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर मुख्य किरदार में थी, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें



