करीना कपूर के भाई को डेट कर रही हैं तारा सुतारिया, सामने आया ये वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
दिवाली के मौके पर महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले पर शानदार पार्टी रखी गई थी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे थे, इस ग्रैंड पार्टी में तारा सुतारिया भी बेहद हॉट अंदाज में दिखी थी।

बॉलीवुड की नई नवेली एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों करीना कपूर खान के भाई आदर जैन के साथ दिख रही हैं, इन दोनों को पिछले कुछ दिनों में कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है, दोनों के अकसर साथ होने की खबर की वजह से अब डेटिंग की खबरें सामने आने लगी है।

अमिताभ की पार्टी में
हाल ही में दिवाली के मौके पर महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले पर शानदार पार्टी रखी गई थी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे थे,
इस ग्रैंड पार्टी में तारा सुतारिया भी बेहद हॉट अंदाज में दिखी थी, महानायक के बंगले पर तारा खूबसूरत लहंगा पहने नजर आई थी।

आदर के साथ निकली
पार्टी में जब तारा सुतारिया पहुंची, तो अकेले ही थी लेकिन पार्टी खत्म होने के बाद वो एक्टर आदर जैन के साथ निकली, इस दौरान मीडिया के कैमरे के सामने दोनों ने पोज भी दिये,
साथ में दोनों काफी सहज दिख रहे थे, जिसके बाद दोनों के डेटिंग की खबरें सुर्खियां बनने लगी है। आपको बता दें कि आदर जैन करीना के कजिन हैं।

मलाइका के बर्थडे पार्टी में भी दिखे थे 
ये पहली बार नहीं है जब तारा सुतारिया और आदर जैन एक साथ किसी पार्टी में दिखे हों, इससे पहले मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पार्टी में भी ये जोड़ा साथ में नजर आया था,
तब तारा ब्लैक ड्रेस में वहां पहुंची थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी।

सिद्धार्थ से भी जुड़ा नाम
मालूम हो कि आदर जैन से पहले तारा का नाम बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी जोड़ा जा चुका है, इसे लेकर कॉफी विद करण में भी बात हुई थी, तब तारा ने कहा था कि
सिद्धार्थ उनके अच्छे दोस्त और पड़ोसी हैं, इसी वजह से दोनों अकसर खाना खाने या शॉपिंग करने साथ में जाते हैं, दोनों फिल्म मरजावां में एक साथ नजर आएंगे।