दिवाली के मौके पर धोनी के घर दिखा विशेष नजारा, तो विराट-अनुष्का ने खास अंदाज में मनाया त्योहार, तस्वीरें

विराट-अनुष्का की दिवाली सेलिब्रेशन तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई है, विराट ने दिवाली के खास मौके पर सफेद कुर्ता पहना, तो उनकी पत्नी अनुष्का रंग बिरंगी ड्रेस में दिख रही है।

रविवार को देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों ने भी अपने परिवार के साथ एन्जॉय किया, हालांकि दिवाली के मौके पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और कप्तान विराट कोहली छा गये, विराट कोहली की तस्वीरें अनुष्का के साथ तेजी से वायरल हो रही है।

रोशनी में नहाया धोनी का फॉर्म हाउस
पूर्व कप्तान की दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीर तो सामने नहीं आई, लेकिन रांची में उनके फॉर्म हाउस रोशनी में चमकती दिखी, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,
जिसमें माही का फॉर्म हाउस बेहद खूबसूरत लग रहा है, धोनी का महल जैसा फॉर्महाउस रोशनी में नहाया हुआ दिख रहा है।

विराट-अनुष्का की तस्वीर
विराट-अनुष्का की दिवाली सेलिब्रेशन तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई है, विराट ने दिवाली के खास मौके पर सफेद कुर्ता पहना, तो उनकी पत्नी अनुष्का रंग बिरंगी ड्रेस में दिख रही है,
अनुष्का ने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

पत्नी के साथ समय बिताएंगे 
आपको बता दें कि टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली को बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है, वो अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं,
विराट-अनुष्का की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है, लोग उस पर खूब अजब-गजब कमेंट कर रहे हैं।