विराट कोहली ने जड़ा 26वां टेस्ट शतक, स्मिथ की बराबरी पर पहुंचे, कई बड़े रिकॉर्ड धाराशायी
पुणे टेस्ट में शतक लगाकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज गैरी सोबर्स और पूर्व कंगारु कप्तान स्टीव स्मिथ की बराबरी कर ली है।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली फिर से एक बार रंग में आ चुके हैं, पुणे टेस्ट के दूसरे दिन विराट ने अपना 26वां शतक पूरा किया, उन्होने तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर की गेंद पर शानदार स्ट्रेट ड्राइव लगाकर शतक पूरा किया, विराट इसके साथ ही खेल के इस प्रारुप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में 21वें नंबर पर आ गये, जबकि भारतीय खिलाड़ियों में चौथे स्थान पर पहुंच गये, विराटे से आगे सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर हैं।सोबर्स और स्टीव स्मिथ की बराबरी
पुणे टेस्ट में शतक लगाकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज गैरी सोबर्स और पूर्व कंगारु कप्तान स्टीव स्मिथ की बराबरी कर ली है,
दोनों ने टेस्ट क्रिकेट में 26-26 शतक लगाये हैं, ऑस्ट्रेलिया के रन मशीन कहे जाने वाले स्टीव स्मिथ ने तो सिर्फ 68 टेस्ट में 26 शतक उड़ा दिये हैं।
सचिन सबसे आगे
क्रिकेट के इस प्रारुप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं, उन्होने टेस्ट क्रिकेट में 51शतक लगाये थे,
दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस (45) हैं, तो तीसरे स्थान पर रिकी पोटिंग (41 शतक) हैं, हालांकि ये तीनों बल्लेबाज क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
विराट का टेस्ट करियर
पुणे टेस्ट से पहले विराट कोहली ने 80 टेस्ट मैचों में 6800 रन बनाये हैं, उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 243 रन है, इस दौरान उनका औसत 53.12 और स्ट्राइक रेट 57.12 का है,
विराट के बल्ले से 22 अर्धशतक भी निकले हैं, पुणे टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाकर विराट अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं, खबर लिखे जाने तक टीम का स्कोर 113 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 356 रन हुआ है।
💯— BCCI (@BCCI) October 11, 2019
A fine century by #TeamIndia Skipper @imVkohli. This is his 26th ton in Tests 👏👏 pic.twitter.com/1HTkBDhrOB


