रोहित के सवाल पर उखड़े विराट कोहली, कहा वो क्या करेंगे उस पर ध्यान ना दें
कप्तान विराट कोहली ने कहा कि रोहित शर्मा बेहतरीन लय में हैं, वो बढिया खेल रहे हैं, विशाखापट्टनम में खेले गये पहले टेस्ट मैच में रोहित काफी रिलैक्स नजर आये।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने दोनों पारियों में शतक लगाकर मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया, दिलचस्प बात ये है कि रोहित ने अभी तक कुल 28 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 27 मैचों में मध्यक्रम बल्लेबाज के तौर पर खेले, विशाखापट्टनम में पहली बार वो बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे, और आलोचकों की बोलती बंद कर दी, अब पुणे में दूसरे टेस्ट मैच पर सबकी निगाहें टिकी हुई है, लेकिन कप्तान विराट कोहली रोहित को लेकर पूछे गये सवालों से परेशान हो गये।भड़क गये विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पुणे में दूसरे टेस्ट से पहले प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से बात कर रहे थे, इसी दौरान रोहित को लेकर पूछे गये सवाल पर वो भड़क उठे,
उन्होने कहा, कम ऑन, रोहित को कुछ समय के लिये अकेला छोड़ दीजिए, आप जानते हैं कि वो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें बल्लेबाजी का लुत्फ उठाने दीजिए, जैसा कि वो सीमित ओवरों में उठाते रहे हैं, इस पर ध्यान देना बंद कीजिए, कि रोहित अगले टेस्ट में क्या करेंगे।
बेहतरीन लय में रोहित
कप्तान विराट कोहली ने कहा कि रोहित शर्मा बेहतरीन लय में हैं, वो बढिया खेल रहे हैं, विशाखापट्टनम में खेले गये पहले टेस्ट मैच में रोहित काफी रिलैक्स नजर आये,
उन्हें बल्लेबाजी करते देखना काफी सुखद अनुभव था, इतने सालों में उन्होने जो अनुभव हासिल किया, वो अब सामने आ रहा है।
अनुभव का असर
विराट ने कहा कि दूसरी पारी में हिटमैन ने जिस तरह से खेल को आगे बढाया, उसकी वजह से अफ्रीकी पारी को समेटने के लिये गेंदबाजों को कम से कम दो घंटे का ज्यादा समय मिल गया,
वो हमारे लिये बोनस की तरह था, अगर वो इसी तरह बल्लेबाजी करते रहे, तो हम ज्यादा से ज्यादा मैच जीत सकेंगे। मालूम हो कि टीम इंडिया 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है, विशाखापट्टनम टेस्ट में विराट सेना ने अफ्रीका को 203 रनों से हराया, दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से पुणे में खेला जाएगा।


