महिला सांसद की अंतरंग पलों की तस्वीरें लीक, इस्तीफा देते हुए कही बड़ी बात, मचा हड़कंप
निजी पलों की तस्वीरें लीक होने के बाद महिला सांसद ने कहा कि पद पर रहते हुए उन्हें इस बात का डर बना रहेगा।
एक 32 वर्षीय महिला सांसद ने नंगी और आपत्तिजनक तस्वीरें लीक होने के बाद संसद से इस्तीफा दे दिया है, जी हां, ये मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया का है,जहां की महिला सांसद केटी हिल की निजी पलों की तस्वीरें वायरल हो रही है, केटी पर आरोप है कि उनका एक संसदीय पुरुष सहयोगी के साथ शारीरिक संबंध था, इसके साथ ही एक महिला कैंपेन स्टाफ के साथ भी उन्होने संबंध बना रखे थे, केटी बाइसेक्शुअल हैं।
मामले की जांच
केटी के इस्तीफा देने के बाद मामले की जांच हाउस एथिक्स कमेटी कर रही है, निजी पलों की तस्वीरें लीक होने के बाद महिला सांसद ने कहा कि पद पर रहते हुए उन्हें इस बात का डर बना रहेगा,
कि आगे और क्या-क्या हो सकता है। केटी ने रविवार को संसद से इस्तीफा दिया है, वो नवंबर 2018 में सांसद चुनी गई थी, उन्होने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफा पक्ष पोस्ट किया है।
अनुचित रिश्ते को स्वीकारा
रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि केटी ने कैंपेन स्टाफ के साथ अपने अनुचित रिश्ते को स्वीकार किया है, हालांकि उन्होने अपने ऑफिस स्टाफ के साथ संबंध से इंकार किया है,
पति से तलाक का मामला
आपको बता दें कि केटी और उनके पति के बीत तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है, इस्तीफा देने के बाद केटी हिल ने कहा कि उनसे गलती हुई है, लेकिन उन्हें बदनाम करने के लिये अभियान चलाया जा रहा है,
It is with a broken heart that today I announce my resignation from Congress. This is the hardest thing I have ever had to do, but I believe it is the best thing for my constituents, my community, and our country.— Rep. Katie Hill (@RepKatieHill) October 27, 2019
See my official statement below. pic.twitter.com/nG97RQIwvO



