सबसे कम उम्र के IIT प्रोफेसर बनने वाले तथागत तुलसी को नौकरी से निकाला, अब लगा रहे पीएम मोदी से गुहार
तथागत तुलसी आईआईटी मुंबई में छात्रों को भौतिकी पढाते थे, लेकिन बीते चार सालों से वो स्वास्थ्य कारणों से क्लास नहीं ले पा रहे थे।
सबसे कम उम्र में आईआईटी में प्रोफेसर बनने वाले बिहार के बेटे तथागत तुलसी को नौकरी से निकाल दिया गया है, आपको बता दें कि तथागत पिछले कुछ सालों से आईआईटी मुंबई में प्रोफेसर के पद पर काम कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है, आइये विस्तार से बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी
आपको बता दें कि तथागत तुलसी आईआईटी मुंबई में छात्रों को भौतिकी पढाते थे, लेकिन बीते चार सालों से वो स्वास्थ्य कारणों से क्लास नहीं ले पा रहे थे, वो लगातार छुट्टी पर थे,
कॉलेज उनसे बार-बार क्लास लेने के लिये कह रहा था, उन्होने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए संस्थान से अपना ट्रांसफर मुंबई से दिल्ली करने को कहा, लेकिन ऐसा कोई प्रावधान ना होने की वजह से उनका तबादला नहीं हो सका। जिसके बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है।
तबादले की मांग
इस संबंध में तथागत तुलसी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से विशेष परिस्थिति में आईआईटी कॉलेज में भी तबादले का प्रावधान लागू करने की मांग की,
बताया जा रहा है कि मुंबई की जलवायु उन्हें सूट नहीं कर पा रही थी, इसी वजह से वो बार-बार बीमार पड़ रहे थे।
सबसे कम उम्र के आईआईटी में प्रोफेसर
मालूम हो कि तथागत तुलसी भारत के सबसे कम उम्र में आईआईटी में प्रोफेसर बनने वाले शख्स हैं, उन्होने सबसे कम उम्र में दसवीं, बीएससी, एमएससी की डिग्री हासिल कर ली है,
सिर्फ 22 साल की उम्र में उन्होने आईआईएससी से पीएचडी की डिग्री हासिल की थी, वो पिछले कई सालों से आईआईटी में भौतिकी पढा रहे थे, फिलहाल तथागत पटना में रह रहे हैं।


