50 लाख रुपये नकदी लिये घूम रहा था 19 साल का लड़का, मेट्रो में CISF ने पकड़ा, तो हुआ बड़ा खुलासा
सीआईएसएफ अधिकारी ने बताया कि उचित कारणों का पता नहीं चलने और नकदी से जुड़े दस्तावेजों के नहीं होने पर कुल धन और इस मामले को आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।
दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ के जवानों ने एक युवक को 50 लाख रुपये नकद ले जाते हुए पकड़ा है, बताया जा रहा है कि युवक गुजरात स्थित ट्रांसपोर्टर की ओर से ये रुपये लेकर जा रहा था, युवक का नाम ठाकुर दिलीप है, जो बैग में रुपये लेकर चांदनी चौक जाने के लिये बारखम्बा मेट्रो स्टेशन में दाखिल हुआ था, लेकिन वहीं पर सीआईएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया।50 लाख बरामद
सीआईएसएफ ने 5 सौ, 2 सौ और सौ रुपये के नोट वाले कुल 50 लाख रुपये बैग से बरामद किये, इतनी बड़ी संख्या में कैश ले जाने और
इस बारे में उचित जानकारी नहीं दे पाने पर युवक के नियोक्ता को तलब किया गया, सीआईएसएफ के अधिकारियों ने उनसे बातचीत की।
नकदी में लेन-देन
युवक के प्रबंधक जल्पेश केबी पटेल (32 साल) बारखम्बा मेट्रो स्टेशन पहुंचे, उन्होने बताया कि वो परिवहन आयोग के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं,
अहमदाबाद में अपने नियोक्ता ध्रुव भाई पोल के निर्देश पर ही नकदी लेन-देन करते हैं, ये नकदी व्यवसायिक कामों के लिये चांदनी चौक भेजी जा रही थी।
आयकर विभाग को सौंपा मामला
सीआईएसएफ अधिकारी ने बताया कि उचित कारणों का पता नहीं चलने और नकदी से जुड़े दस्तावेजों के नहीं होने पर कुल धन और इस मामले को आयकर विभाग को सौंप दिया गया है,
सरकार ने 2017 के बाद से कालेधन की जांच से जुड़े कानूनी उपाय के तहत एक बार में 2 लाख से ज्यादा की नकद राशि के लेन-देन पर प्रतिबंध लगा दिया है।


