कपूर खानदान की बहू बनने वाली थी दीपिका, इस वजह से रणबीर से हो गया ब्रेकअप

दीपिका-रणबीर साल 2007 में फिल्म बचना ए हसीनों से करीब आये थे, दीपिका ने रणबीर के प्यार में पागल होकर अपने गर्दन पर आरके नाम का टैटू भी बनवाया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक जमाने में रिलेशनशिप में थे, ये बात किसी से छुपी हुई नहीं है, लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया, फिल्म इंडस्ट्री के इस सबसे ब्यूटीफुल कपल के रास्ते कई साल पहले ही अलग हो चुके थे, तब दीपिका ने रणबीर को लेकर कई बातें मीडिया में कही थी, लेकिन बाद में दोनों ने इन बातों पर विराम लगा दिया।

2007 में आये करीब
दीपिका-रणबीर साल 2007 में फिल्म बचना ए हसीनों से करीब आये थे, दीपिका ने रणबीर के प्यार में पागल होकर अपने गर्दन पर आरके नाम का टैटू भी बनवाया था,
हालांकि ब्रेकअप के बाद भी दोनों ने साथ काम किया, फिल्म ये जवानी है दीवानी और तमाशा में दोनों की केमेस्ट्री सुपरहिट रही, फैंस ने दोनों की जोड़ी को सराहा।

शादी तक पहुंचते-पहुंचते रह गया 
बताया जाता है कि रणबीर की लड़कियों से दोस्ती दीपिका को रास नहीं आ रही थी, पहले तो वो रणबीर को समझाती रही, उस दौर में दोनों के इश्क के चर्चे सुर्खियों में थे,
लेकिन इसके बावजूद दोनों का ये रिश्ता शादी तक पहुंचते-पहुंचते रह गया, दोनों के रिश्ते में ऐसी दरार आई कि दोनों ने अपनी राह जुदा करने का फैसला लिया।

ब्रेकअप के लिये जिम्मेदार
वैसे तो दीपिका-रणबीर की शादी की चर्चा तेज थी, लेकिन तभी दोनों का ब्रेकअप हो गया, इस ब्रेकअप के लिये जिम्मेदार कौन था, इसका खुलासा खुद स्टार एक्ट्रेस ने किया था,
उन्होने कहा था कि जब मैं रणबीर के साथ रिलेशनशिप में थी, तो मुझे कई लोगों ने कहा कि वो तुम्हें धोखा दे रहा है, मैं खुद भी इस बात को जानती थी, मैंने उन्हें दूसरा मौका दिया, लेकिन इसके बावजूद एक दिन मैंने उन्हें रंगेहाथों पकड़ा, मैंने कभी रिलेशनमें होते हुए किसी को धोखा नहीं दिया, क्योंकि मेरा मानना है कि अगर किसी को बेवकूफ ही बनाना है, तो इससे अच्छा है कि मैं सिंगल रहूं।