शोएब से पहले इस शख्स से शादी करना चाहती थी सानिया मिर्जा, लेकिन इस वजह से टूट गई सगाई

शोएब मलिक से शादी से पहले साल 2009 में सानिया मिर्जा की सगाई उनके बचपन के दोस्त सोहराब से हुई थी, दोनों के घर वालों ने धूम-धाम से दोनों की सगाई की।

टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं, सानिया की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, जिसमें मोहब्बत, शादी, ड्रामा सबकुछ है, सानिया से जुड़ी चीजें अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है, क्योंकि उनकी प्रशंसकों की सूची काफी लंबी है, आइये उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से बताते हैं।

2009 में सगाई
शोएब मलिक से शादी से पहले साल 2009 में सानिया मिर्जा की सगाई उनके बचपन के दोस्त सोहराब से हुई थी, दोनों के घर वालों ने धूम-धाम से दोनों की सगाई की,
इसके बाद दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुट गया, हालांकि ये रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचा और सानिया तथा सोहराब ने सगाई तोड़ ली, सगाई टूटने की क्या वजह थी, इस बारे में दोनों परिवारों ने चुप्पी साधे रखी।

क्यों टूटी सगाई
बताया जाता है कि सोहराब के घर वाले चाहते थे कि शादी के बाद सानिया टेनिस ना खेले, इसी वजह से टेनिस स्टार ने बिना देर किया सगाई तोड़ने का फैसला लिया।
तो कुछ लोगों का कहना है कि दोनों के बीच शादी से पहले ही खटपट शुरु हो गई थी, इसी वजह से दोनों ने सगाई तोड़ने का फैसला लिया। दोनों परिवार ने सगाई टूटने की वजह निजी बताया और इस पर ज्यादा बात करने से मना कर दिया।

पाक क्रिकेटर से शादी
सोहराब से सगाई टूटने के बाद सानिया की जिंदगी में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की एंट्री हुई, कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी,
जिसके बाद से दोनों की दोस्ती हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गया, जिसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। हालांकि इनकी शादी भी इतनी आसानी से नहीं हुई, शादी से पहले खूब हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ।

शादी से पहले ड्रामा
सानिया-शोएब की शादी से पहले एक महिला ने दावा किया, कि शोएब शादीशुदा हैं और वो उनकी बेगम हैं, पहले तो पाकिस्तानी क्रिकेटर मना करते रहे, लेकिन बाद में उन्होने उस महिला को तलाक दिया,
फिर सानिया से शादी की, शादी के आठ साल बाद पिछले साल सानिया ने एक बेटे इजहान को जन्म दिया है।