केजरीवाल के मंत्री ने भगवान राम-कृष्ण के अस्तित्व पर उठाये सवाल, कुमार विश्वास ने धो डाला
आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल कुमार विश्वास ने बिना देर किये उन्हें जवाब दिया, उन्होने लिखा, संतोष कोली के बलिदान की मलाई चाट रहे सीमापुरी के ये विधायक आत्ममुग्ध बौने के मंत्री हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल सरकार में मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने विवादित ट्वीट किया है, दरअसल उन्होने अपने ट्विटर हैंडल पर राम और कृष्ण के अस्तित्व को लेकर सवाल उठाये हैं,उनके इस ट्वीट के बाद आम आदमी पार्टी में हाशिये पर चल रहे रॉकस्टार कवि कुमार विश्वास ने झन्नाटेदार जवाब दिया है, उन्होने मंत्री के साथ-साथ केजरीवाल पर भी बड़ा हमला बोला है। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार में राजेन्द्र पाल गौतम सामाजिक सुधार मंत्री समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर हैं।
क्या लिखा
राजेन्द्र पाल गौतम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि अगर ये बात प्रमाणित है कि राम और कृष्ण हमारे पूर्वज हैं, तो इतिहास में इनको पढाया क्यों नहीं जाता,
पूर्वजों का कोई इतिहास होता है, जबकि इनका कोई प्रमाणिक इतिहास नहीं है, ये पौराणिक कथाएं हैं ऐतिहासिक नहीं, जबकि पेरियार जी का दृष्टिकोण प्रमाणिकता और तार्किकता के आधार पर था।
कुमार ने लिखी झन्नाटेदार बात
आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल कुमार विश्वास ने बिना देर किये उन्हें जवाब दिया, उन्होने लिखा, संतोष कोली के बलिदान की मलाई चाट रहे सीमापुरी के ये विधायक आत्ममुग्ध बौने के मंत्री हैं,
राम-कृष्ण के होने का देश से सबूत मांग रहे हैं, तुम्हारे आका ने सेना के शौर्य के सबूत मांगे थे, तो लोकसभा चुनाव में लोगों ने दिये थे, अब तुमने राम-कृष्ण के मांगें हैं तो प्रतीक्षा करो विधानसभा चुनाव में मिल जाएंगे।
हैंडल हैक हो गया
मंत्री ने इसके बाद कहा कि उनका हैंडल हैक हो गया है, किसी ने उनके ट्विटर हैंडल का गलत इस्तेमाल किया है, मेरे हैंडल के जरिये धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला ट्वीट किया गया है,



