सचिन, द्रविड़ या धोनी नहीं बल्कि लक्ष्मण ने इस भारतीय क्रिकेटर को बताया सबसे बड़ा मैच विनर

लक्ष्मण ने बताया कि उस दिन अनिल कुंबले ने मुझसे कहा कि मैंने तुम्हारे बारे में सुना है, मुझे पता है कि तुम बैकफुट प्लेयर हो।

टीम इंडिया के पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने अनिल कुंबले को अपने करियर का सबसे बड़ा मैच विनर बताया है, आपको बता दें कि लक्ष्मण अपने लंबे करियर के दौरान सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और वीरेन्द्र सहवाग जैसे खिलाड़ियों के साथ खेले, लेकिन वो अपने करियर में सबसे बड़ा मैच विजेता खिलाड़ी अनिल कुंबले को मानते हैं, ये खुलासा उन्होने खुद ही किया है।

सबसे बड़ा मैच विनर
लक्ष्मण ने अपने शो वेरी-वेरी स्पेशल स्टोरीज में अनिल कुंबले को टीम इंडिया का सबसे बड़ा मैच विनर संबोधित किया, उन्होने कहा कि मेरे प्यारे दोस्त कुंबले भारत के सबसे बड़े मैच विनर हैं,
सबसे बड़े मैच विनर जिनके साथ मैं खेला, उन्होने कुंबले के साथ खेले करियर के पहले मैच के बारे में भी बताया।

लक्ष्मण-कुंबले साथ खेले 84 टेस्ट
पूर्व बल्लेबाज ने बताया कि मैं 1995 में चैलेंजर्स ट्रॉफी के दौरान पहली बार कुंबले के साथ खेला, वो मेरे लिये बुरा मैच था, मैंने हैदराबाद की टीम के लिये अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था,
मैच लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में हो रहा था, मैं वो कभी नहीं भूल सकता, जिस तरह गेंद मेरे पैड पर आकर लगी, बल्ला नीचे भी नहीं पहुंच सका, अनिल कुंबले की गेंद हवा से काफी तेज थी।

तुम्हारे बारे में सुना है
लक्ष्मण ने बताया कि उस दिन अनिल कुंबले ने मुझसे कहा कि मैंने तुम्हारे बारे में सुना है, मुझे पता है कि तुम बैकफुट प्लेयर हो, मैं इसी तरह बल्लेबाजों को आउट करता था,
मैं उस दिन भाग्यशाली था, मुझे याद है कि मैच के बाद उन्होने मुझसे कहा था कि बैकफुट पर मत खेला करो।

कुंबले का रिकॉर्ड बेमिसाल
टीम इंडिया के लिय़े 134 टेस्ट मैच खेलने वाले वीवीएस लक्ष्मण ने कुंबले के साथ 84 मैच खेले, 2006 से 2008 तक वो कुंबले की कप्तानी में खेले, इसके बाद 2008 के आखिर में क्रिकेट को अलविदा कह दिया,
अनिल कुंबले ने टेस्ट क्रिकेट में 619 विकेट हासिल किये हैं, जो कि किसी भी भारतीय गेंदबाज में सबसे ज्यादा है।