शादी के बाद यूं बदल गई मयंक अग्रवाल की किस्मत, बांग्लादेश के खिलाफ भी ठोंका दोहरा शतक
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी मयंक के बल्ले से खूब रन निकले थे, उन्होने तीन मैचों की सीरीज में दो शतक लगाये थे।
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में दोहरा शतक जड़ दिया है, खबर लिखे जाने तक वो क्रीज पर जमे हुए हैं, उन्होने 303 गेंदों में अपना दूसरा दोहरा शतक पूरा किया, मयंक ने मेहदी हसन की गेंद पर छक्का लगाकर अपना 200 रन पूरा किया, आपको बता दें कि पिछली पांच पारियों में ये उनके बल्ले से निकला तीसरा शतक और दूसरा दोहरा शतक है।ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू
आपको बता दें कि इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी मयंक के बल्ले से खूब रन निकले थे, उन्होने तीन मैचों की सीरीज में दो शतक लगाये थे,
मयंक ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपने क्रिकेट करियर का आगाज किया था, तब से वो लगातार रन बना रहे हैं।
शादी के बाद बदली किस्मत
आपको बता दें कि मयंक अग्रवाल ने अपनी गर्लफ्रेंड आशिता सूद से शादी की है, कहा जाता है कि आशिता से शादी के बाद उनकी किस्मत बदल गई,
शादी के कुछ महीने बाद ही उन्हें टीम इंडिया से बुलावा आ गया, आशिता और मयंक बचपन के दोस्त हैं, दोनों काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे।
हवा में प्रपोज
मयंक अग्रवाल ने आशिता को बिल्कुल फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था, वो आशिता के साथ छुट्टियां बिताने लंदन गये थे,
जहां टेम्स नदी के किनारे लगे झूले पर उन्होने आशिता को शादी के लिये प्रपोज किया, आशिता ने भी बिना देर किये शादी के लिये हामी भर दी, जिसके बाद दोनों के घर वालों ने धूम-धाम से दोनों की शादी करा दी।


