2 साल लिव इन में रहकर इसी साल मार्च में की थी शादी, सड़ी गली अवस्था में मिली लाश, सहेली की वजह से खुला मामला
दोनों दो साल लिव इन में रहे, फिर 7 मार्च को कोर्ट में शादी कर दी, 11 नवंबर को दोनों को कोर्ट में शादी का पंजीकरण कराना था।
दिल्ली के जनकपुरी की रहने वाली एक नवविवाहिता का शव सड़ी-गली हालत में पानीपत रिफाइनरी के पास झाड़ियों में पड़ा मिला, युवती की कनपटी पर बाई ओर गोली मारी गई थी, पीड़िता 11 नवंबर के बाद से ही लापता था, हत्या का आरोप युवती के पति और उसके मामले के लड़के और दोस्त पर है। पीड़िता के घर वालों ने बताया कि दोनों पिछले दो साल से लिव इन में रह रहे थे, इसी साल 7 मार्च को शादी की थी, दोनों को शराब पीने की आदत थी, अब पति ड्रग्स के लिये पैसे के लिये उनकी बेटी को परेशान कर रहा था, इसी वजह से उसकी हत्या कर शव रिफाइनरी के पास फेंक दिया। स्थानीय पुल्स ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया, थाना जनकपुरी ने आरोपी पति, उसके मामा के बेटे और एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।लिव इन के बाद की थी शादी
21 वर्षीय नैंसी दिल्ली की रहने वाली थी, उनके पिता अश्वनी शर्मा कार खरीदने-बेचने का काम करते हैं, उन्होने बताया कि दोनों दो साल लिव इन में रहे, फिर 7 मार्च को कोर्ट में शादी कर दी,
11 नवंबर को दोनों को कोर्ट में शादी का पंजीकरण कराना था, इसी रात को नैंसी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई, परिजनों को 22 नवंबर को पता चला, कि नैंसी अपने घर पर नहीं है, उसके सास-ससुर कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे रहे थे, और पति साहिल का कोई अता-पता नहीं था, 23 नवंबर को साहिल और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई, 25 नवंबर को पुलिस ने साहिल से कड़ाई से पूछताछ की, तो पता चला कि उसने नैंसी की हत्या कर शव को रिफाइनरी के पास फेंक दिया।
ऐसे वारदात का खुलासा
नैंसी की दो अच्छी सहेलियां हैं, प्रियांजलि और सरानिया, 12 नवंबर को प्रियांजली ने नैंसी को फोन किया, लेकिन उसका फोन बंद मिला, फिर 13 नवंबर को प्रियांजली नैंसी के घर गई, वहां पर नैंसी के ससुर मिले, उन्होने बताया कि नैंसी पति के साथ घूमने फ्रांस गई है,
15 नवंबर को प्रियांजली ने नैंसी की सास रोशनी शर्मा से फोन पर बात की, उन्होने बताया कि नैंसी हरिद्वार गई है, साहिल का फोन बंद है, तो उसने दूसरा नंबर मांगा, तो मां ने नंबर देने से मना कर दिया, फिर 22 नवंबर को प्रियांजली और सरानिया ने नैंसी की मां को फोन कर बताया कि नैंसी काफी दिनों से अपने घर में नहीं है, उसके सास-ससुर अलग-अलग बातें बता रहे हैं, जिसके बाद उसके मां-बाप नैंसी के ससुराल पहुंचे, वहां ना साहिल मिला और ना नैंसी, 23 नवंबर को परिजनों ने किसी अनहोनी की अंदेशे की वजह से पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
साहिल सामने आये
पुलिस में शिकायत के बाद साहिल सामने आया, उसने बताया कि नैंसी ठीक है, उसने 11 नवंबर को दिल्ली के पश्चिम विहार फ्लाइओवर के पास उसे छोड़ा था,
दोनों का आपस में झगड़ा हो गया था, पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली, फिर 25 नवंबर को दोबारा साहिल को पूछताछ के लिये बुलाया, सख्ती से पूछताछ की, तो उसने बताया कि नैंसी की हत्या कर उसका शव पानीपत में रिफाइनरी के पास झाड़ियों में फेंक दिया है।
बार-बार दहेज मांगते थे
नैंसी के पिता ने बताया कि साहिल ड्रग्स का आदी था, वो पूरा दिन नशा करता रहता था, अपनी ड्रग्स की इच्छा पूरी करने के लिये नैंसी के साथ मारपीट करता था,
उसे घर से पैसे लाने के लिये बोलता था, कई बार हमने पैसे दिये, उसके बाद भी वो नैंसी के साथ मारपीट करता था, दहेज की वजह से ही उसने नैंसी की हत्या कर दी। नैंसी के चचेरे भाई जतिन शर्मा ने बताया कि नैंसी शादी के बाद से ही काफी दुखी थी, उसके साथ आये दिन मारपीट की जाती थी, 9 नवंबर को भी उसके साथ मारपीट की गई, तब उसने बताया था कि वो दुखी है, ये लोग उसे मार देंगे, अगर आप लोगों से दो दिन बात ना हो, तो समझ जाना कि मुझे मार दिया गया।



