गोडसे पर माफी मांग प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी को घेरा, आतंकी कहने पर बड़ा बयान, वीडियो

सांसद राहुल गांधी ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा था, आतंकी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को देशभक्त बताया, भारत की संसद के इतिहास में ये दुखद दिन है।

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर माफी मांग ली है, पिछले दो दिन से उनके बयान पर संसद में हंगामा मचा हुआ है, सदन में अपने बयान पर माफी मांगते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेर लिया, उन्होने केहा कि सदन के एक सम्मानित नेता ने मुझे आतंकी कहा, मेरे खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं हुआ है, लेकिन इस तरह की बात करना एक महिला, एक संन्यासी और एक सांसद का अपमान है।

राहुल गांधी का ट्वीट
मालूम हो कि सांसद राहुल गांधी ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा था, आतंकी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को देशभक्त बताया,
भारत की संसद के इतिहास में ये दुखद दिन है, हालांकि प्रज्ञा ठाकुर के आज सदन में आपत्ति जताये जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि वो अभी भी अपने बयान पर कायम हैं।

प्रज्ञा ठाकुर ने दी सफाई
प्रज्ञा ठाकुर ने नाथुराम गोडसे को लेकर की गई टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, मीडिया में मेरी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया,
अगर मेरे पहले से बयानों से किसी को ठेस पहुंची है, तो इसके लिये मैं क्षमा चाहती हूं, हालांकि प्रज्ञा ठाकुर के माफी मांगने के बाद भी सदन में हंगामा जारी रहा।

ऐसे शुरु हुआ था विवाद
बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने गुरुवार को कहा था कि लोकसभा में उनकी विवादित टिप्पणी क्रांतिकारी उधम सिंह के अपमान के खिलाफ की गई थी,
उन्होने कहा था कि कभी-कभी झूठ का बवंडर इतना गहरा होता है कि दिन में भी रात लगने लगती है, उन्होने अपनी टिप्पणी के बचाव में ट्वीट भी किया, उनकी टिप्पणियां गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसी  की प्रशंसा के तौर पर देखी गई, जिससे विवाद शुरु हो गया।