राखी सावंत ने पीएम मोदी से की ये बड़ी मांग, हर भारतीय को होगा गर्व

राखी सावंत का जन्मदिन 25 नवंबर को होता है, हाल ही में राखी ने अपना जन्मदिन मनाया, उन्होने कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं, कभी वो अपने बयानों से तो कभी अपनी दूसरी चीजों की व जह से सुर्खियों में बनी रहती हैं, हाल ही में राखी अपने पति फिर बाद में बेटी को लेकर चर्चा में रही, अब राखी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ऐसी मांग की है, जिसकी वजह से सुर्खियों में है।

25 नवंबर को जन्मदिन 
आपको बता दें कि राखी सावंत का जन्मदिन 25 नवंबर को होता है, हाल ही में राखी ने अपना जन्मदिन मनाया, उन्होने कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट किया,
इसके साथ ही उन्होने एक प्रेस कांफ्रेंस भी की, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

मोदी से मांग
प्रेस कांफ्रेंस के अलावा एक इंटरव्यू में ड्रामा क्वीन ने कहा कि मेरी सिर्फ एक ही मांग है कि जिस तरह से हमने कश्मीर पर जीत हासिल की, वैसे ही हमें पाकिस्तान पर भी जीत दर्ज करनी चाहिये,
मोदी जी रॉक्स, राखी ने नरेन्द्र मोदी को लेकर कई नारे भी लगाये, उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी... आप सुन रहे हैं।

मोदी का जिक्र 
मालूम हो कि ये पहला मौका नहीं है, जब राखी ने नरेन्द्र मोदी की जिक्र किया है, इससे पहले भी उन्होने एक बार मोदी को भगवान बताकर सुर्खियां बटोरी थी,
वहीं उन्होने कई बार मोदी की खुलकर तारीफ की है, उन्होने 2014 लोकसभा चुनाव में उनके लिये वोट भी मांगे थे। राखी पिछले कुछ समय से अपनी शादी की वजह से सुर्खियों में थी, हालांकि अभी तक उनके पति की तस्वीर या वीडियो मीडिया के सामने नहीं आयी है, जिसकी वजह से लोगों को उनकी शादी पर शक हो रहा है कि राखी झूठ बोल रही है।