बिना मैच खेले ही ये क्रिकेटर हो गये टीम इंडिया से बाहर, एक तो तीन महीने बेंच पर बैठा रहा

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में चुना गया था, उन्होने घरेलू मैच में दोहरा शतक लगाया था।

भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले टी-20 और वनडे सीरीज के लिये भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश की तुलना में इस सीरीज में मजबूत टीम दिख रही है, इससे पहले एक चयनकर्ता ने अगले साल होने वाले टी-20 विश्वकप को ध्यान में रखते हुए युवा चेहरों पर दांव लगाया था, साथ ही विराट भी बांग्लादेश के खिलाफ आराम कर रहे थे,
माना जा रहा था कि वेस्टइंडीज के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही होगा, लेकिन इस बार कई युवा चेहरों को बिना मैच खिलाये बाहर कर दिया गया है, आइये इन चेहरों के बारे में आपको बताते हैं।

संजू सैमसन 
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में चुना गया था, उन्होने घरेलू मैच में दोहरा शतक लगाया था,
जिसके बाद कई दिग्गजों ने उन्हें मौका देने की वकालत की थी, चयन समिति ने भी उन पर भरोसा जताया, और टी-20 सीरीज के लिये चुना, लेकिन पंत के खराब प्रद्रशन के बावजूद सैमसन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली, उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला अब टीम से बाहर कर दिया गया है।

राहुल चाहर बेंच पर बैठे रहे
दीपक चाहर के चचेरे भाई राहुल चाहर को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, वो लगातार 3 सीरीज से टीम इंडिया के टी-20 टीम के सदस्य थे,
लेकिन उन्हें वेस्टइंडीज दौरे पर एक टी-20 के अलावा किसी मैच में मौका नहीं मिला, वो दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में बेंच पर ही बैठे रहे, अब वेस्टइंडीज सीरीज के लिये उन्हें चुना नहीं गया, उनकी जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है।

क्रुणाल पंड्या को भी जगह नहीं
इन दोनों के अलावा स्पिन ऑलराउंडर और पिछले एक साल से टी-20 टीम के नियमित सदस्य क्रुणाल पंड्या को भी इस सीरीज के लिये टीम से बाहर कर दिया गया है,
उनकी जगह रविन्द्र जडेजा की वापसी हुई है, क्रुणाल ने 18 टी-20 मैचों में 14 विकेट हासिल किये और 121 रन बनाये हैं।

शार्दुल ठाकुर भी बिना खेले बाहर
युवा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की भी बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिये टीम में वापसी हुई थी, लेकिन उन्हें एक भी मैच में मौका नहीं मिला,
अब वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है, शार्दुल ने मार्च 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ ही आखिरी टी-20 मैच खेले था, उन्होने सात अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में 8 विकेट हासिल किये हैं।